विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, BCCI का पहला रिएक्शन वायरल

BCCI reacts on Ajinkya Rahane: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे के संन्सास लेने के बाद बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है.

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, BCCI का पहला रिएक्शन वायरल
Ajinkya Rahane retirement from international cricket

BCCI's First Reaction viral As Ajinkya Rahane आस्ट्रेलिया में 2020 . 21 दौरे पर सिताराहीन भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला में अपनी कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि आगे बढने का सही समय आ गया है. भारत के लिये 2013 में डेब्यू करने वाले 38 साल के रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 खेले हैं . वह 2023 में वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के बाद भारत के लिये नहीं खेले हैं. उन्होंने इस साल आईपीएल के दौरान भी हालांकि कहा था कि उन्होंने वापसी की उम्मीद छोड़ी नहीं है BCCI ने रहाणे के लिए पोस्ट में लिखा, "एक शानदार करियर का समापन, भारतीय क्रिकेट में आपके अहम योगदान और उन सभी यादगार पलों के लिए धन्यवाद, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. आपके अगले सफ़र के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
 

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ जीवन का सत्य यही है कि हर शुरूआत का एक अंक होता है. जब समय आ जाये तो आपको उसका सम्मान करके आगे बढ जाना चाहिये, मैने बल्लेबाजी में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और मुझे इसका महत्व पता है, मुझे आज लग रहा है कि आगे बढने का सही समय है इसलिये मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं''

रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 26 अर्धशतक के साथ 38 . 46 की औसत से 5077 रन बनाये .इसके अलावा 90 वनडे में 35 . 26 की औसत से तीन शतक और 24 अर्धशतक के साथ 2962 रन जोड़े । टी20 में उन्होंने 375 रन बनाये हैं .

ये भी पढ़ें- Who is Dilip Gavit: इलाज के अभाव में गंवाया हाथ, अब खेतों में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक किसान के बेटे ने जीता गोल्ड

ये भी पढ़ें- CWG 2026: जैवलिन में नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, आंकड़ों से समझिए किसके भाले में है कितना दम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com