विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

बुरे हाल के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने उठाया 'बड़ा कदम', राहुल द्रविड़ ऐसे करेंगे मदद

अगर बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भी यही रणनीति अपनाता, तो एक बार को टेस्ट सीरीज में हार का सामना नहीं ही करना पड़ता

Also Read in
बुरे हाल के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने उठाया 'बड़ा कदम', राहुल द्रविड़ ऐसे करेंगे मदद
टीम इंडिया का फाइल फोटो
  • अब नहीं होगा दक्षिण अफ्रीका जैसा हाल
  • इंग्लैंड में ऐसे मिलेगी जमकर मैच प्रैक्टिस
  • भारत का 3 जुलाई से 11 सितम्बर तक इंग्लैंड दौरा
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हुए भारी नुकसान के बाद अब मई-जून में इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने हुई आलोचना के बाद अब टीम इंडिया की तैयारियों को पुख्ता करने की पूरी-पूरी व्यवस्था कर दी है. वहीं, सूत्रों की मानें तो अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय टीम में दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा. 

अब यह तो आप जानते ही हैं कि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को पर्याप्त मैच अभ्यास न मिल पाने के कारण नुकसान यह हुआ कि भारत की शुरुआत ही पहले टेस्ट में करारी हार के साथ हुई. और इसका समग्र परिणाम  सीरीज में 2-1 से हार के रूप में निकलकर सामने आया. टीम को पर्याप्त मैच अभ्यास न मिल पाने के लिए करीब-करीब सभी दिग्गजों ने बीसीसीआई को जमकर लताड़ लगाई थी. और अब बोर्ड ने आलोचना से सबक लिया है. 

यह भी पढ़ें :  IND VS SA 1st T-20: सीरीज बन गई बहुत ही खास...तो पाकिस्तान को पटक इतिहास रच देगी टीम इंडिया

इसी के तहत टीम के कुछ खिलाड़ी काफी पहले ही राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड दौरे पर चले जाएंगे, जहां द्रविड़ भारत ए के कोच की भूमिका में होंगे. टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ये खिलाड़ी भारत ए के लिए जून के पहले हफ्ते में मैच खेलेंगे. बोर्ड चाहता है कि इस बार इंग्लैंड के बड़े दौरे के लिए विराट कोहली के वीरों की तैयारियों में कोई कसर बाकी न रहे. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली
इसी के तहत बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पूरी टीम को दस दिन पहले इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com