Jay Shah on IPL Impact Player Rule: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है. इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम के कारण इस बार आईपीएल में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना. खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों ने भी बारंबार कहा है कि गेंदबाजों पर इस नियम का विपरीत असर हो रहा है क्योंकि इससे टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज मिल रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हरफनमौलाओं को इस नियम की वजह से गेंदबाजी के मौके नहीं मिल रहे.
शाह ने यहां बीसीसीआई कार्यालय में चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था . वैसे इससे दो भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का अतिरिक्त मौका मिल रहा है . क्या यह महत्वपूर्ण नहीं है . खेल भी और प्रतिस्पर्धी हो रहा है.'' शाह ने कहा कि टी20 विश्व कप (Jay Shah on Impact Player Rule Change) के बाद सभी पक्ष मिलकर इस पर बात करेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को लगता है कि यह सही नहीं है तो हम इस पर बात करेंगे. अभी तक किसी ने ऐसा कुछ कहा नहीं है. आईपीएल और विश्व कप के बाद बैठक में तय किया जायेगा.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप के बाद हम खिलाड़ियों, टीमों और प्रसारकों से मिलकर भविष्य के बारे में फैसला लेंगे . यह स्थायी नियम नहीं है और मैं यह भी नहीं कह रहा कि हम इसे खत्म कर देंगे. 'शाह ने यह भी कहा कि टी20 विश्व कप (Jay Shah on T20 WC 2024) खेलने जा रहे भारतीय आईपीएल खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रतिस्पर्धा ही सर्वश्रेष्ठ तैयारी होती है .
उन्होंने कहा ,‘‘ आराम की क्या जरूरत है. यह अभ्यास सत्र की तरह ही है. इससे बेहतर तैयारी क्या हो सकती है. आपके सामने बेहतरीन टीम है जिसमें एक गेंदबाज न्यूजीलैंड का, एक आस्ट्रेलिया का, एक श्रीलंका का है. अगर हम एक गेंदबाज को आराम देते हैं तो उसे ट्रेविस हेड को गेंदबाजी का मौका नहीं मिलेगा. जब जसप्रीत बुमराह उसे गेंदबाजी करेगा तो ही समझ में आयेगा कि उसे कैसे गेंद डालनी है.''
शाह ने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस महिला क्रिकेट को बढावा देने के लिये मैचों की संख्या बढाने पर भी है. उन्होंने कहा ,‘‘ महिला क्रिकेट का ख्याल भी पुरूष क्रिकेट की तरह रखा जा रहा है . बांग्लादेश में विश्व कप होना है और हम द्विपक्षीय श्रृंखलायें भी खेल रहे हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं