विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2025

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नए अंदाज़ में दिखेगी टीम इंडिया, सामने आई तस्वीर

Team India New ODI Jersey Launched: भारत आज नागपुर में सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नए अंदाज़ में दिखेगी टीम इंडिया, सामने आई तस्वीर
Team India New ODI Jersey Launched

Team India New ODI Jersey Launched: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारत की नई वनडे जर्सी का खुलासा किया. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक मीडिया हैंडल एक्स पर 50 ओवर के नए फॉर्मेट की जर्सी पहने क्रिकेटरों की तस्वीरें पोस्ट कीं. नई जर्सी में पोज देते नजर आए खिलाड़ी विराट कोहली, शुभमन, गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती थे.

सभी खिलाड़ी नई जर्सी पहनकर उत्साहित दिखे, जिस पर कंधों पर तिरंगे का निशान है. भारत गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 12 फरवरी को 50 ओवर की सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच की मेजबानी करेगा.

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बनी हुई है, जिसमें एक बदलाव है- जसप्रीत बुमराह की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Joseph Charles Buttler, Rohit Parmod Sharma, India Vs England 2025, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com