- भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 वर्ल्डकप का मुकाबला
- सिर्फ 111 रन ही बना सकी बांग्लादेश की टीम
- भारत के लिए आसान लक्ष्य
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 विश्वकप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के दम पर भारत की टीम बांग्लादेश को 111 रनों पर रोकने में सफल हो पाई है. भारत के लिए रवि कुमार ने शुरुआत में शानदार गेंदाबाजी की और मैच में कुल 3 विकेट हासिल किए. इनके अलावा विक्की ओस्तवाल ने भी दो विकेट हासिल किए.
यह पढ़ें- डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पुष्पा का बुखार, VIDEO में इस बार बेटी के साथ की शानदार एक्टिंग
भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पारी को 37.1 ओवर में 111 रन पर खत्म कर दिया. मेहरोब बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जिन्होंने 48 गेंद पर 30 रन की पारी खेली. इसके अलावा अइच मोल्लाह (17 रन) और अशिकुर जमान (16 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज दहायी का आंकड़ा नहीं छू सके. भारत ने एक्स्ट्रा के तौर पर 18 रन दिए, इसमें 12 वाइड, दो लेग बाई और चार बाई के रन शामिल हैं.
ICC U19 WC QF. WICKET! 37.1: Tanzim Hasan Sakib 2(7) ct Vicky Ostwal b Rajvardhan Hangargekar, Bangladesh U19 111/10 https://t.co/bAqD0J0Fe3 #INDvBAN
— BCCI (@BCCI) January 29, 2022
यह भी पढ़ें- ICC U19 WORLD CUP : VIDEO में देखिए रवि कुमार की गेंद पर कैसे हक्का-बक्का गया बांग्लादेशी बल्लेबाज
इससे पहले भारतीय कप्तान धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आपको बता दें इससे पहले भारत के कप्तान यश धुल ने शनिवार को यहां अंडर -19 विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था. धुल की गैरमौजूदगी में पिछले दो मैचों में टीम का नेतृत्व करने वाले निशांत सिंधू कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे है. वह अभी आइसोलेशन में हैं. इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी.
First Class Cricket और Test Match Cricket में क्या अंतर होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं