- कुलदीप को लेकर केएल राहुल की सफाई
- पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच थे कुलदीप
- दूसरे टेस्ट में जगह न मिलने से दिग्गज थे हैरान
दूसरे टेस्ट में जीत के बाद कोच राहुल द्रविड़ का मैन ऑफ द मैच आर. अश्विन और श्रेयस अय्यर को गले लगाने का अंदाज अपने आप में बताने के लिए काफी रहा कि इन दोनों ने भारतीय कोच को कितनी बड़ी शर्मिंदगी और बड़े सवालों से बचा लिया. भारत तीन विकेट से जीतने के साथ ही सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब रहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह सवाल आगे भी कभी गुम हो पाएगा कि पहले टेस्ट के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट की इलेवन से बाहर क्यों किया गया. जीत के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल इस सवाल से बच नहीं सके.
केएल ने स्वीकार करते हुए कहा कि दूसरे टेस्ट में टीम को दूसरी पारी में कुलदीप यादव की कमी खली, लेकिन उन्हें न खिलाने का निर्णय मैच के पहले दिन पिच के आंकलन के बाद किया गया था. तब महसूस किया गया इस पिच में पेसरों और स्पिनरों दोनों के लिए ही मदद है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
उन्होंने कहा कि आईपीएल में लागू किया गया इंपैक्ट प्लेयर का नियम अगर टेस्ट मैच में भी होता, तो वह निश्चित तौर पर कुलदीप यादव से दूसरी पारी में गेंदबाजी कराना पसंद करते. पहले टेस्ट में कुलदीप यादव के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद उन्हें अगले मैच से बाहर बैठाना निश्चित तौर पर एक बहुत ही मुश्किल फैसला ता. वह मैन ऑफ द मैच भी थे, लेकिन पहले दिन पिच देखने के बाद उन्हें बाहर बैठाने का निर्णय लिया गया.
केएल बोले कि हमें लगा कि यह पिच पेसरों और स्पिनरों दोनों को मदद करेगी. ऐसे में एक सर्वश्रेष्ठ संतुलित टीम को उतारना चाहते थे. यही वजह है कि हमने यह निर्णय लिया और मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि तेज गेंदबाजों ने काफी विकेट लिए. यहां पर तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद थी और पिच पर अस्थिर उछाल देखने को मिला. कभी गेंद नीची रह रही थी, तो कभी टप्पा पड़ने के बाद तेजी से निकल रही थी. और हमने अपने वनडे मैचों के अनुभव के बाद कुलदीप को लेकर यह फैसला लिया.
ये भी पढें:
टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का तहलका, एक साथ तोड़ा शेन वार्न, कपिल देव और ब्रॉड के रिकॉर्ड को
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे केएल राहुल, हार्दिक पंड्या होंगे कप्तान- रिपोर्ट
Ban vs Ind 2nd Test: कोहली ने छोड़े 4 कैच, तो केएल राहुल पर इस वजह से उठ गई उंगली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं