KL Rahul Viral Kohli Rohit Sharma: श्रीलंका (SL vs IND) के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से केएल राहुल बाहर हो सकते हैं तो वहीं, विराट कोहली को टी-20 क्रिकेट से ब्रेक दिया जा सकता है. दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के अनुसार चेतन शर्मा की निर्वतमान चयन समिति तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही आगामी घरेलू सीरीज के लिये सीमित ओवरों की दो भारतीय टीम का चयन करेगी क्योंकि नये पैनल का फैसला एक हफ्ते में नहीं हो पायेगा. उम्मीद है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएससी) द्वारा चयन समिति के सदस्यों को चुनने के लिये चुने हुए उम्मीदवारों के साक्षात्कार 26 से 28 दिसंबर के बीच होंगे. यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या ही टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘पुरानी चयन समिति शायद श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सफेद गेंद की टीम का चयन करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक ऐसा नहीं लगता है कि रोहित शर्मा की ऊंगली टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले पूरी तरह ठीक होगी इसलिये ऐसी सूरत में हार्दिक टीम की अगुआई करेंगे. जहां तक केएल राहुल का संबंध है तो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के दिन गिने चुने लगते हैं. '
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऐसी भी संभावना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में केवल उस प्रारूप के ही विशेषज्ञ हों. कुछ खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली को टी20 प्रारूप से ब्रेक दिया जा सकता है.
श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी. टी-20 सीरीज का आगाज 3 जनवरी से होने वाला है. पहला टी-20 मैच मुंबई में 3 जनवरी को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 7 जनवरी को राजकोट में होगा. वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होने वाला है.
ये भी पढ़ें
Video: बांग्लादेशी खिलाड़ियों को चखना पड़ा विराट के गुस्से का स्वाद, इस हरकत पर भड़के किंग कोहली
“क्या Pant ने नींद की गोली खा ली थी?”, Virat से पहले Axar को बैटिंग देने पर दिग्गजों ने जताई नाराजगी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं