विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2022

Ban vs Ind 2nd Test: अब आलोचकों को चुभने लगा विराट का पिछले 2 साल का टेस्ट प्रदर्शन, आप भी देख लें

Ban vs Ind 2nd Test, Day 3: जब सभी तीसरे दिन विराट (Virat Kohli) की ओर देख रहे थे, तो वह जरूरत पर साथ छोड़ गए

Ban vs Ind 2nd Test: अब आलोचकों को चुभने लगा विराट का पिछले 2 साल का टेस्ट प्रदर्शन, आप भी देख लें
Ban vs Ind 2nd Test: विराट कोहली ने दूसरी पारी में निराश किया
  • दूसरी पारी में भी सस्ते में आउट हुए पूर्व कप्तान
  • जरूरत के समय सिर्फ 1 ही रन बना सके विराट
  • पिछले 3 साल, रहा है बुरा हाल !
नई दिल्ली:

करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात से चिंतित हैं कि अब टेस्ट में बांग्लादेश तक के खिलाफ चिंता करने की नौबत आ गई है. ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जीत के लिए  मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चार विकेट 45 रन पर ही खो दिए. और शीर्ष क्रम की नाकामी के बीच अब पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की टेस्ट फॉर्म को लेकर भी चिंता हो चली है, जिसकी पुष्टि अब आंकड़े भी करीब-करीब करते दिख रहे हैं. पहली पारी में विराट ने 24 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में वह जरूरत के समय शॉर्ट लेग पर 1 रन बनाकर कैच दे बैठे. पहले टेस्ट में भी विराट ने 1 और नाबाद 19 का स्कोर किया था. और दूसरे में कोई खास सुधार नहीं ही हुआ, तो इसका असर इस साल के प्रदर्शन पर भी पड़ने जा रहा है, जो साल खत्म होने से पहले कोहली का आखिरी टेस्ट है. 

SPECIAL STOREIS:

'यह तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जीवन भर की रकम है', कुरैन पर बरसा पैसा, तो आई फनी मीम्स की बाढ़

पिछले साल फेलियर साबित हुए थे सैम कुरैन, लेकिन इस प्रदर्शन ने बना दिया इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

साल 2020 में तो केविड का रूप उफान पर था, तो इस कोहली तीन ही टेस्ट खेले थे, लेकिन पिछले साल 2021 में विराट ने 11 टेस्ट मैच खेले. कोई शतक तो बल्ले से नहीं ही निकला, लेकिन इससे इतर उनका 28.21 का औसत वह बात रही, जो न तो कोहली की काबिलियत से ही मेल करता है और न ही उनके द्वारा स्थापित मानकों से, लेकिन बहुत हद तक फॉर्म मिलने के बावजूद इस साल कोहली ने टेस्ट में पिछले साल की तुलना में ज्यादा निराश किया है

इस साल रेड-बॉल फौरमेट में तो कोहली के बल्ले से शतक नहीं ही निकला, लेकिन उनका औसत जरूर पिछले साल से और नीचे चला गया है. इस साल कोहली ने 6 मैचों में 26.50 के औसत से 265 रन बनाए हैं. मतलब पिछले 17 टेस्ट मैचों में कोहली ने फैंस को निराश किया है. और यही वह रिकॉर्ड है, जो अब अलग-अलग मंचों और फैंस के बीच चर्चा और बहस का विषय बन रहा है. और दो राय नहीं कि इसका संज्ञान नई चयन समिति भी लेगी. खासकर ऐसे समय, जब पिछले कुछ सत्रों में बल्ले से आग उगलने वाले सर्फराज खान मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो करीब एक साल से नियमित रूप से परफॉर्म कर रहे श्रेयस अय्यर मानो छिप से गए हैं. 

पाकिस्तानी पत्रकारों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है

फैंस विराट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की दुआ कर रहे हैं

यह भी पढ़ें:

सिकंदर रजा हुए मालामाल, पंजाब किंग्स ने इतने रकम में अपनी टीम में शामिल किया

'चोपड़ा ने स्टोक्स के लिए मोटी रकम खर्च करने पर जताई हैरानी, तो चेन्नई सीईओ ने धोनी पर दिया यह जवाब

' सोल्ड-अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और अपडेट्स, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर

VIDEO: सैम कुरेन ने मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया. हमारा चैनल सब्सक्राइब करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Bangladesh Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 12/22/2022 Bain12222022218325, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com