विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2022

Ban vs Ind 1st Test: आखिरकार रोहित हुए पहले टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Bangladesh vs India 1st Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से रविवार को बाहर हो गए. बांग्लादेश के खिलाफ सात दिसंबर को मीरपुर में खेले गए दूसरे एकदिनी में क्षेत्ररक्षण के दौरान रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी.

Ban vs Ind 1st Test: आखिरकार रोहित हुए पहले टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
Ban vs Ind 1st Test: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं
  • बीसीसीआई ने बदलवावों पर लगाई आधिकारिक मुहर
  • पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा बुधवार से
  • वनडे सीरीज मेजबानों ने 2-1 से जीती
नई दिल्ली:

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से रविवार को बाहर हो गए. बांग्लादेश के खिलाफ सात दिसंबर को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान रोहित का बायां अंगूठा चोटिल हो गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जारी बयान के मुताबिक, ‘भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.'

SPECIAL STOREIS: 

ईशान किशन के दोहरे शतक पर कोहली ने लगाए ठुमके, जमकर मनाया जश्न

ईशान किशन ने मचाया गदर, वनडे में जमाया दोहरा शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड

बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने ईशान किशन की पारी को लेकर किया बड़ा कमेंट, तो केएल राहुल बोले कि वह...

उन्होंने बताया, ‘सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह टीम में शामिल किया है.' ईश्वरन के नाम की चर्चा पहले से ही चल रही थी और अब बीसीसीआई ने उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है.

इसके अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और नये खिलाड़ी सौरभ कुमार को चोटिल मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: 

लोकेश राहुल (कप्तान), शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

यह भी पढ़ें:

शादी की पांचवीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए किंग कोहली, क्वीन अनुष्का शर्मा के लिए लिखा प्यारा मैसेज

पाकिस्तानी 'मिस्ट्री स्पिनर' अबरार अहमद का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ दिया अश्विन और मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड

'ईशान किशन के दोहरा शतक बनते ही राहुल द्रविड़ ने लगाई दहाड़, देखकर यकीन नहीं होगा- Video

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Abhimanyu Ranganathanparmashwaran Easwaran, India Vs Bangladesh 2019/20, Bangladesh Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 12/14/2022 Bain12142022218324, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com