विज्ञापन

आंखों में सुकून, चेहरे पर भोलापन, पिता के साथ वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल

वैभव सूर्यवंशी का एक बेहद भावुक और प्यारा रूप सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. हाल ही में सामने आई तस्वीरों में वैभव अपने पिता संजीव सूर्यवंशी के साथ नजर आ रहे हैं, जहां दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया.

आंखों में सुकून, चेहरे पर भोलापन, पिता के साथ वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल
बेबी बॉस' का नया रूप आया सामने, पापा के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

भले ही क्रिकेट के मैदान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी कर फैन्स को रोमांच के सागर में ले जाने का काम करते हैं. लोग उन्हें क्रिकेट के मैदान पर बच्चा नहीं मानते हैं बल्कि 'बेबी बॉस' के नाम से जानते हैं लेकिन मैदान के बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसने उन लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो इस 15 साल के खिलाड़ी को मासूम मानने से इनकार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वैभव की एक तस्वीर उस समय वायरल हुई जब दूसरे टी-20 में उनको प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिली, जो तस्वीर सामने आई है उसमें वैभव अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है. इस प्यारी की तस्वीर ने सपनों, संघर्ष और परिवार के अटूट रिश्ते की कहानी बयां कर दी है. 

अपनी बल्लेबाजी के दौरान वैभव जिस आक्रामकता के साथ नजर आते हैं वहीं, इस तस्वीर में उनका भोलापन दिल जीत रहा है. पिता के साथ सुकून भरे पलों में वैभव की मासूमियत साफ झलक रही है. मैदान के शोर के बीच पिता के साथ वाली इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया है. 

हर सफल खिलाड़ी के पीछे किसी न किसी का त्याग और समर्थन छिपा होता है,  वैभव के लिए यह भूमिका उनके पिता ने निभाई ,  यही वजह है कि मैदान पर आत्मविश्वास से भरा नजर आने वाला यह युवा सितारा अपने पिता के साथ एक साधारण बेटे की तरह दिखाई दे रहा है. 
 

बता दें कि  वैभव को अफगानिस्तान के साथ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में जगह नहीं मिली है. देखना होगा कि सीरीज के तीसरे मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह बनती है या नहीं. भारत और अफगानिस्तान के बीचव सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को न्यू दिल्ली में ही खेला जाएगा. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना कर सीरीज अपने नाम पहले ही कर ली है, उम्मीद है कि आखिरी टी-20 में वैभव और संजू ओपनर के तौर पर खेलें और अभिषेक को आराम दिया जाए.  

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ेंसाल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री

ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com