विज्ञापन

घर पर झींगुर से कैसे छुटकारा पाएं? झींगुरों को भगाने के लिए कौन सी दवा है, जान‍िए यहां

How to Get Rid of Crickets from House: गर्मी और उमस में झींगुर घर में घुसकर रात की नींद खराब कर सकते हैं. सफाई, नमी और पानी का रिसाव रोकना, दरारें बंद करना और खिड़कियों पर जाली लगाना इनके प्रवेश को कम कर सकता है. जानें झींगुरों को दूर रखने के आसान तरीके.

घर पर झींगुर से कैसे छुटकारा पाएं? झींगुरों को भगाने के लिए कौन सी दवा है, जान‍िए यहां
झींगुर को भगाने के आसान उपाय
ndtv

गर्मी और उमस के मौसम में घर में झींगुरों की आवाज और उनकी मौजूदगी परेशान कर सकती है. ये अक्सर दरवाजों-खिड़कियों की दरारों, नम जगहों और घर के आसपास मौजूद कचरे या घास-फूस के रास्ते अंदर पहुंचते हैं. रात में इनकी आवाज नींद में खलल डाल सकती है. हालांकि, हर बार कीटनाशक का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. घर की साफ-सफाई रखने, नमी कम करने, प्रवेश के रास्ते बंद करने और रोशनी को लेकर थोड़ी सावधानी बरतकर झींगुरों को घर से दूर रखा जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ आसान उपाय अपनाकर इनकी संख्या और घर में आने की संभावना को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं घर में झींगुरों को आने से रोकने और उन्हें दूर रखने के आसान तरीके.

घर की सफाई पर दें ध्यान

एक्सपर्ट ने बताया कि झींगुरों को घर से दूर रखने के लिए सबसे पहले किचन और डाइनिंग एरिया साफ रखें. खाने के टुकड़े या मीठी चीजें खुली न छोड़ें. रात में बर्तन और सिंक साफ करके रखें. घर के कोनों, स्टोर रूम और फर्नीचर के पीछे नियमित सफाई करें.

दरवाजे-खिड़कियों की दरारें करें बंद

झींगुर छोटी दरारों और खाली जगहों से घर में प्रवेश कर सकते हैं. दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों के किनारों में मौजूद छेद या दरारों को सीलेंट से बंद करें. खिड़कियों पर जाली लगाना भी मददगार हो सकता है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

ये भी पढ़ें - दोमुंहा सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

झींगुर को भगाने के आसान उपाय

एक्सपर्ट के अनुसार, एक बर्तन या टब में पानी भरकर उसमें थोड़ा सा गुड़ मिला दें. इसके बाद गुड़ की खुशबू से आकर्षित होकर झींगुर उसमें कूद जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते. इसके अलावा, दो कप पानी में थोड़ा सा मिर्च पाउडर और कुटा हुआ लहसुन मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे घर के कोनों और बााहरी हिस्सों में छिड़कें. इसकी तेज गंध से झींगुर भाग जाते हैं.

नमी और पानी का रिसाव रोकें

झींगुर नम और अंधेरी जगहों में छिप सकते हैं. इसलिए सिंक के नीचे, बाथरूम, बालकनी और पाइप के आसपास पानी जमाा न होने दें. कहीं रिसाव है तो उसे जल्द ठीक कराएं और सीलन वाली जगह को सूखा रखें.

बाहर की रोशनी पर रखें नजर

रात में घर के बाहर तेज रोशनी कई कीड़ों को आकर्षित कर सकती है. बरामदे या दरवाजे के पास जरूरत के मुताबिक पीले या एम्बर बल्ब का इस्तेमाल किया जा सकता है. दरवाजे-खिड़कियां खुली छोड़ते समय आसपाास की रोशनी का भी ध्यान रखें.

झींगुर दिखें तो ट्रैप का करें इस्तेमाल

अगर घर में झींगुर बार-बार दिखाई दे रहे हैं तो चिपचिपे कीट ट्रैप उन जगहों पर लगाए जा सकते हैं जहां उनकी आवाज या मौजूदगी ज्यादा नजर आती है. बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से इन्हें दूर रखें. घरेलू स्प्रे या कीटनाशक इस्तेमााल करते समय उसके लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देश जरूर पढ़ें.

ये भी पढ़ें - Rubber Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया रबर प्लांट की ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle New, Crickets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com