विज्ञापन

जोस बटलर ने तोड़ा रोहित का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में जोड़ा एक और चैप्टर

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जहां रोहित का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, तो इंग्लैंड ने पहले ही स्थापित वर्ल्ड रिकॉर्ड में जीत के साथ ही इसका पैमाना और ऊंचा कर दिया

जोस बटलर ने तोड़ा रोहित का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में जोड़ा एक और चैप्टर
जोस बटलर और रोहित शर्मा
source: X

एक तरफ जब आज अगरकर एंड कंपनी विंडीज के खिलाफ वनडे टीम चुनने जा रही है, तो रोहित शर्मा का नाम फिर से चर्चा में है, तो वहीं उनका एक बड़ा रिकॉर्ड भी टी20 में टूट गया है. इंग्लैंड के जोस बटलर पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, और उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ा मील का पत्थर जोड़ लिया है. इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने यह उपलब्धि मंगलवार को साउथेम्पटन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान हासिल की, जहां मेजबान टीम ने 119 रनों से शानदार जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. और इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ लिया.

बटलर इस मुकाबले में उतरे तो उन्हें रोहित के 4,231 रनों के आंकड़े तक पहुंचने और उसे पार करने के लिए अंतर को पाटने की जरूरत थी. और उन्होंने इसे शानदार अंदाज में किया सिर्फ 44 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपने कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर को 161 मैचों में 4,292 रन तक पहुंचा दिया.

उनकी इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे, और बटलर ने केवल 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर श्रीलंका को भारी दबाव में ला दिया.

बटलर ने रोहित को पीछे छोड़ा

बटलर की इस नवीनतम पारी ने उन्हें 34.33 की औसत से 4,292 टी20 अंतरराष्ट्रीय रनों पर पहुंचा दिया है. उनके इस आंकड़े में दो शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं. वह अब रोहित से आगे निकल गए हैं, जिन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 4,231 रनों के साथ किया था और अब ऑल-टाइम पुरुषों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम 145 मैचों में 38.94 की औसत से 4,596 रन बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं.

ब्रूक के साथ अहम साझेदारी

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की, जो भारत के खिलाफ इंग्लैंड के पिछले टी20 मैच में उनकी रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी के बाद एक और बेहतरीन साझेदारी साबित हुई. बटलर 80 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ब्रूक ने पारी को आगे बढ़ाया और मैच की सबसे निर्णायक पारी खेलते हुए 49 गेंदों में नाबाद 114 रन जड़े. इंग्लैंड ने अपने 20 ओवरों में 254/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

वर्तमान में दुनिया में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रन

बल्लेबाज

औसत

100/50

4596

बाबर आज़म

38.94

3 / 39

4292

जोस बटलर

34.33

2 / 29

4231

रोहित शर्मा

32.05

5 / 32

4188

विराट कोहली

48.69

1 / 38

3895

पॉल स्टर्लिंग

26.31

1 / 24

इंग्लैंड के वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक और चैप्टर

जीत के साथ ही यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 13वीं जीत रही, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. इंग्लैंड  इस फॉर्मेट में किसी एक टीम को लगातार मात देने के मामले में पहले ही सबसे ऊपर था, लेकिन अब अंग्रेजों ने श्रीलंका को मात देकर इस पैमाने को और ऊंचा क कर लिया है.  इस मामले में  दूसरा नंबर भारत का है, जिसने मंगलवार को ही अफगानिस्तान को हराकर लगाता उसके खिलाफ लगातार दसवीं जीत दर्ज की.  

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक देश के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत

टीम

बनाम

लगातार जीत

       साल

इंग्लैंड

श्रीलंका

13

2016–2026 *

भारत

अफगानिस्तान

10

2010–2026 *

न्यूजीलैंड

बांग्लादेश

10

2010–2021

पाकिस्तान

जिम्बाब्वे

9

2008–2015

भारत

बांग्लादेश

9

2019–2025

इंग्लैंड के विशाल स्कोर के बाद श्रीलंका का रन-चेज़ कभी भी गति नहीं पकड़ पाया. उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में केवल छह रन बनाए, जिसके बाद सोनी बेकर ने अपनी गति से असर डालना शुरू कर दिया. बेकर ने चार ओवरों में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि जेमी ओवरटन और लियाम डॉस ने दो-दो विकेट लिए और श्रीलंका की पूरी टीम 19 ओवरों में 135 रनों पर सिमट गई

. दुनिथ वेल्ललागे ने 33 रनों की छोटी पारी खेलकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन पूरे रन-चेज़ के दौरान इंग्लैंड पूरी तरह से नियंत्रण में रहा. इस जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत का सिलसिला लगातार 13 मैचों तक पहुंच गया है. अपने नाबाद 114 रनों के लिए ब्रूक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, लेकिन यह रात बटलर के नाम भी रही, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय रन-स्कॉर्कर चार्ट में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए रोहित को पीछे छोड़ दिया.
 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा 1 छक्के से चूक गए रोहित शर्मा का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये हैं खास रिकॉर्ड वाले टॉप-3 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Charles Buttler, Rohit Gurunath Sharma, England, Sri Lanka, England Vs Sri Lanka 09/15/2026 Ensl09152026264910, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com