विज्ञापन

बाबर आजम के गले पड़ा बाउंसर, पहले इंग्लिश गेंदबाजों ने छकाया, अब उनके साथी दिखा रहे हैं आंखें

बाबर आजम घरेलू क्रिकेट में करीब सात साल बाद उतरे हैं. जहां उनके चाहने वालों को काफी उम्मीदें थी. मगर वह सस्ते में पवेलियन चलते बने हैं.

बाबर आजम के गले पड़ा बाउंसर, पहले इंग्लिश गेंदबाजों ने छकाया, अब उनके साथी दिखा रहे हैं आंखें
बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने करीब सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी. उनके चाहने वालों को उम्मीद थी कि वह घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाएंगे और लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे. मगर हुआ इसके विपरीत है. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड- वन का एक रोमांचक मुकाबला ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और खान रिसर्च लेबोरेट्रीज की बीच एबटाबाद में खेला जा रहा है. जहां बाबर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की टीम का हिस्सा हैं. क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए बाबर से लोगों को काफी उम्मीदें थी. मगर वह केवल 12 रन ही बना पाए. जिसके बाद वहां उपस्थित उनके चाहने वाले निराश हो गए.

बाबर के गले पड़ी बाउंसर 

इंग्लैंड दौरे पर बाउंसर के खिलाफ जूझ रहे बाबर को घरेलू क्रिकेट में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां उन्हें अरशद इकबाल ने जिस गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. वह पटकी हुई तीखी बाउंसर ही थी. जहां वह शॉट लगाने के प्रयास में चूक गए. परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में उछल गई. जहां अब्दुल फसीह ने कोई गलती नहीं की. जिसके बाद उन्हें निराश मन के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा. 

केवल 12 रन ही बना पाए बाबर 

मैच के दौरान टेस्ट फॉर्मेट के पाक कप्तान ने कुल 20 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 12 रन ही बना पाए. बाबर को देखने के लिए एबटाबाद में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह थी. जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैदान में कुछ दर्शक तो सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंच गए और बाबर से मिलने की कोशिश की. मगर जब उनके बल्लेबाजी की पारी आई तो स्टार बल्लेबाज ने सबको निराश कर दिया. 

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कर क्या रही थीं शेफाली? छलका दर्द, बताई पूरी कहानी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com