Babar Azam A 'Fake King': पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद को अक्सर मौजूदा कप्तान बाबर आजम की आलोचना करते हुए देखा गया है. 32 वर्षीय बल्लेबाज ने एक बार फिर बाबर को अपना निशाना बनाया है. उन्होंने पाकिस्तान के एक चर्चित टॉक शो 'हारना मना है' में बाबर की स्ट्राइक रेट पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है.
शो के दौरान शहजाद ने खुद और बाबर आजम के टी20 वर्ल्ड कप आंकड़ों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने मौजूदा कप्तान को 'जाली किंग' कहकर भी संबोधित किया. शो के दौरान उन्होंने बाबर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि बाबर के आंकड़े उनसे भी बदतर हैं. यही नहीं शहजाद ने यह भी आरोप लगाया कि बाबर अपने दोस्तों के करियर को बचाने के लिए युवा खिलाड़ियों को आगे नहीं बढ़ने देते हैं.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"بابر کا کبھی احتساب نہیں کیا گیا"
— Geo News Urdu (@geonews_urdu) June 13, 2024
"آپ جعلی کنگ ہیں، آپ کے اسٹیٹس مجھ سےبھی گھٹیا ہیں"
بابراعظم سے موازنہ کرنے پر احمد شہزاد جذباتی ہوگئے pic.twitter.com/fUdrbjzZXU
बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप में अबतक कुल 22 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 517 रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112 का रहा है. जिसे बेहद खराब माना जाएगा. वहीं शहजाद ने टी20 वर्ल्ड कप के 9 मुकाबलों में शिरकत की है. इस बीच उनके बल्ले से 126 की स्ट्राइक रेट से 250 रन आए हैं. यहां उनके नाम 1 शतक भी दर्ज है.
शो में बातचीत के दौरान शहजाद ने गुस्से में कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपने इन आंकड़ों से और बेहतर कर सकता था, लेकिन आपके (बाबर के) आंकड़े मुझसे भी खराब हैं.'
पाक क्रिकेटर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'आपने टी20 वर्ल्ड कप के पॉवरप्ले में कुल 205 गेंदों का सामना किया है, लेकिन आप एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं.'
शहजाद ने आगे आलोचना करते हुए कहा, 'आपने पूरे घरेलू ढांचे को तबाह कर दिया है. आप अपने दोस्तों को टीम में बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा क्रिकेटरों की बलि दे दी है.'
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने 2014 में पकड़ी थी विराट कोहली की कमजोरी, वही गलती T20 World Cup में दोहरा रहे हैं 'चीकू'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं