IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को जेल की सजे के बाद अब एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की गिरफ्तारी और जेल का मामला सामने आया है. होबार्ट हरिकेंस के पूर्व क्रिकेटर एरॉन समर्स को एक टीनएज फैन के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में जेल हुई है.
'द नॉर्थ वेस्ट स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक मैच के दौरान मिली लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अब उन्हें 10 महीने जेल में बिताने होंगे. दरअसल, तस्मानियाई सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड ने कहा कि समर्स ने एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल किया.
लड़की के साथ दो बार दुर्व्यवहार
एरॉन समर्स की जह उस लड़की से मुलाकात हुई थी उस समय वह बिग बैश लीग में हरिकेंस के लिए खेल रहे थे. दिसंबर 2017 में होबार्ट में एक गेम के दौरान उनकी मुलाकात हुई. 15 जनवरी 2018 को एक और गेम के दौरान, दोनों ने बाउंड्री के पास बातचीत की और फिर इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बातचीत शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने मिलने का प्लान बनाया. समर्स ने लड़की को पिक किया और रात में उसे एक स्कूल ले गए. उस समय 21 साल के क्रिकेटर ने स्कूल में लड़की के साथ दो बार दुर्व्यवहार किया.
क्या बोले जस्टिस वुड?
बुधवार को सजा सुनाते हुए जस्टिस वुड ने कहा कि समर्स को पता था कि वह 9वीं या 10वीं क्लास में है और सेक्सुअल सहमति की उम्र से कम है. समर्स ने उसे अपने सेक्सुअल इरादों के बारे में नहीं बताया था. जज ने कहा, 'वह सिर्फ़ 15 साल की थी और उसमें इतना जीवन का अनुभव नहीं था कि वह समझ सके कि उसे (समर्स) सिर्फ गलत काम में दिलचस्पी थी.
दुर्व्यवहार के बाद भेजीं अश्लील तस्वीरें
दुर्व्यवहार के बाद भी समर्स लड़की के संपर्क में रहे और उसे अश्लील तस्वीरें भेजीं. उनकी आखिरी बातचीत 2021 की शुरुआत में हुई थी. बाद में उन्होंने बच्चे के साथ पेनिट्रेटिव सेक्सुअल अब्यूज के दो मामलों और अश्लील सामग्री दिखाने के इरादे से बच्ची को बहलाने-फुसलाने के एक मामले में अपना अपराध स्वीकार किया. समर्स को नॉर्दर्न टेरिटरी से तस्मानिया लाया गया. समर्स ने पहले भी नॉर्दर्न टेरिटरी में तीन साल और 11 महीने जेल में बिताए थे. उन्होंने 2021 में बच्चों के शोषण से जुड़ी सामग्री रखने और बांटने का अपराध स्वीकार किया था.
अभिषेक पोरेल भी पहुंचे जेल
दूसरी ओर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया. छात्रा ने बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया था.
हुगली ग्रामीण पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के अनुसार, पुलिस ने क्रिकेटर को दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया. इससे पहले जून में, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट व धमकी दी.
ये भी पढ़ें- जॉर्जिना से पहले किन हसीनाओं के साथ जुड़ा रोनाल्डो का नाम? लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं