विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 22 गेंदों में समेट दी आधी टीम, डेल स्टेन भी छूटे पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले टेस्ट में हार का स्वाद चखने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट की शुरुआत शानदार की है.

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 22 गेंदों में समेट दी आधी टीम, डेल स्टेन भी छूटे पीछे
Mitchell Starc Fifer in Just 22 Balls First Ball Wicket

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. डार्विन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ऑस्ट्रेलिया को काफी भारी पड़ा था. मेजबान सीरीज का शुरुआती टेस्ट 9 विकेट से हार गए थे. लेकिन दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने कोई गलती नहीं की है और गेंदबाजी का फैसला लिया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सभी के होश उड़ गए. मिचेल स्टार्क ने नई गेंद से कहर बरपाया. सिर्फ 22 गेंदों के अदंर उन्होंने बांग्लादेश की आधी टीम समेट दी. स्टार्क ने बांग्लादेश को स्विंग और सीम से तहस-नहस कर दिया. 

22 गेंदों में बांग्लादेश को किया तहस-नहस

ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में पिच से मदद मिलने के बाद मिचेल स्टार्क को खेलना बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए असंभव सा हो गया. स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम का शिकार किया. गेंद देर से स्विंग हुई और बल्लेबाज का किनारा लेकर गेंद कैमरून ग्रीन के हाथों में गई. यह चौथा मौका है, जब स्टार्क ने टेस्ट की पहली ही बॉल पर विकेट लिया है.

स्टार्क के लिए यह बस शुरुआत थी. स्टार्क ने इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तन्ज़िद हसन तमीम का शिकार कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. स्टार्क ने बांग्लादेश के दोनों ओपनरों को खाता भी नहीं खोलने दिया. इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो को विकेट के आगे जाल में फंसाया. मैच की शुरुआती 14 गेंदों पर बांग्लादेश के 3 विकेट गिर चुके थे. 

स्टार्क इसके बाद मैच का पांचवां ओवर फेंकने आए. यह उनका तीसरा ओवर था. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने मोमिनुल का विकेट चटका. जबकि अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने लिटन दास को पवेलियन की राह दिखाई. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इस कंगारू गेंदबाज ने अपने पहले स्पेल में सिर्फ 24 गेंद ली और बांग्लादेश की आधी टीम समेट दी. बांग्लादेश ने 7 ओवर में 12 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. 


डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

इन पांच विकटों के साथ मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. स्टेन ने 93 मैचों की 171 पारियों में 439 शिकार किए थे.इस फाइफर के बाद स्टार्क के नाम 107 मैचों की 205 पारियों में 440 विकेट हैं. टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड एम मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने 800 शिकार किए हैं. जबकि सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 704 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra: सिर्फ 9 सेंटीमीटर से चूके नीरज, रुमेश पथिरागे बने चैंपियन, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

यह भी पढ़ें: FIFA: गला पकड़ा, खिलाड़ी को जमीन पर पटका...अर्जेंटीना के स्टार पर 10 मैच का बैन, तीन प्लेयर सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, Australia, Bangladesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com