- उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक बनाया
- शानदार रही उस्मान ख्वाजा की वापसी
- चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत
एशेज श्रंखला के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पांच ओवर पहले तक इंग्लैंड के ओपनरों से किसी तरह अपनी विकेट संभाली. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 416 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मा ख्वाजा (Usman Khawaja) ने शानदार शतक लगाया तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से उनके तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रोड ने पांच विकेट लेते हुए शानदार खेल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो कि सही साबित हुआ.
यह पढ़ें- कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही है बधाइयां
That's stumps - England get through unscathed (with a bit of luck).
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 6, 2022
But the day belonged to Usman Khawaja #Ashes
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्टुअर्ट ब्रॉड को सफलता मिलने से पहले स्मिथ ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. ब्रॉड ने घरेलू टीम को परेशान करना जारी रखा उन्होंने कैमरन ग्रीन को भी सस्ते में आउट कर दिया गया और उसके बाद एलेक्स कैरी को आउट किया. ब्रॉड के अलावा जेम्स एंडरसन , मार्क वुड और जो रूट ने एक एक विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा एक एक्स फेक्टर साबित हुए उन्होंने 260 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उस्मान ने 13 चौके लगाए. इंग्लैंड ने दूसरे दिन पांच ओवर बल्लेबाजी की और 13 रन बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिए.
Our openers make it through to stumps
— England Cricket (@englandcricket) January 6, 2022
Scorecard: https://t.co/P2pcj56wqr#Ashes | 🇦🇺 #AUSvENG 🏴 pic.twitter.com/gQoknOePka
अभी तक सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब सिर्फ सम्मान बचाने के लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में खेल रही है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं