पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान डेविड वार्नर को विदाई उपहार के रूप में पूर्व पाक कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम की जर्सी भेंट की. इस जर्सी पर पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ियों ने साइन किया था. प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तानी कप्तान मसूद ने वार्नर को मंच पर बुलाया और उन्हें पूरी पाकिस्तानी टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की. पाकिस्तान के कप्तान ने वार्नर को खेल में उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और भविष्य में के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में हुआ सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी मैच था और इस मुकाबले के साथ ही डेविड वॉर्नर के करीब 12 साल के टेस्ट करियर का अंत हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेविड वॉर्नर जब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में पारी का आगाज करने आए तो उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैदान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
David Warner walks off for one last time!! Receives Guard Of Honour from Pakistani Team!!#PAKvsAUS pic.twitter.com/r4Rsk0PUJB
— IconicCricket (@IconicCric) January 6, 2024
डेविड वॉर्नर इस पारी में अर्द्धशतक लगाने के बाद आउट हुए और उन्होंने आउट होने से पहले सुनिश्चित किया कि उनकी टीम मैच जीतने में सफल हो. डेविड वॉर्नर ने 75 गेंदों में 57 रन बनाए. वॉर्नर जब आउट होके पवेलियन लौटे रहे थे तो इस दौरान सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाकर उनको शुभकामनाएं दी.
The cricket was great, and the sportsmanship was outstanding.
— Cricket Australia (@CricketAus) January 6, 2024
Thank you for a great series @TheRealPCB 🙏 pic.twitter.com/kjxVBDb6iR
शान मसूद ने डेविड वॉर्नर को जर्सी देते हुए कहा,"मैं डेविड वार्नर की सराहना करना चाहता हूं और कुछ उपहार देना चाहता हूं. क्या आप कृपया मंच पर आ सकते हैं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने एक टीम के रूप में आपको सभी खिलाड़ियों और सभी के हस्ताक्षर वाली बाबर आजम शर्ट देने के बारे में सोचा है. भविष्य के लिए शुभकामनाएं."
बात अगर मैच की करें तो पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके बाद पाक टीम ने मोहम्मद रिजवान (88) और आमेर जमाल (82) की पारियों के दम पर 313 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 299 रनों पर ऑल-आउट हुई. हालांकि, पाकिस्तानी की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई और टीम 115 रनों पर ऑल-आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने 4 तो नाथन लियोन 3 विकेट झटके. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में वॉर्नर ने 75 गेंदों में 57 रन बनाए तो लाबुशेन ने 73 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: वसीम अकरम के साथ नजर आ रहा यह बच्चा है धाकड़ बल्लेबाज, टेस्ट में बनाए हैं 5 हजार से अधिक रन, पहचाना?
यह भी पढ़ें: David Warner Retires: डेविड वॉर्नर इस बड़े रिकॉर्ड से साथ हुए रिटायर, सचिन, रोहित समेत सभी दिग्गज छूटे पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं