विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

Aus vs Ind: "भारत को इस 23 साल के युवा पेसर को टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए", राशिद लतीफ ने कहा

India vs Australia: शुरू होने जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अब विदेशी खिलाड़ियों के बयान भी आने शुरू हो गए हैं.

Aus vs Ind: "भारत को इस 23 साल के युवा पेसर को टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए", राशिद लतीफ ने कहा
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर माहौल बनना शुरू
  • फरवरी 9 से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
  • पाकिस्तानियों की भी सीरीज पर बारीक नजर
नई दिल्ली:

कुछ ही दिनों बाद ही कंगारुओं के साथ फरवरी नौ से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. बयानबाजी का अगले स्तर पर पहुंच गया है, तो सीरीज को लेकर विदेशी खिलाड़ियों के बयान भी आने शुरू हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम की तैयारी की तौर-तरीके चर्चा का विषय बने हैं, तो भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारी का आगाज कर दिया है. भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए बुमराह की अनुपस्थिति में कई गेंदबाज हैं, जो जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. इनमें सिराज, शमी, उमेश यादव और जयदेव उनाडकट हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने युवा पेसर अर्शदीप को टेस्ट टीम में जगह देने की वकालत की है. हालिया समय में 23 साल के युवा पेसर ने व्हाइट-बॉल फौरमेट में खासा प्रभावी प्रदर्शन किया है. 

SPECIAL STORIES:

'ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के बयान ने चिंगारी भड़का दी है', अब अश्विन ने किया पलटवार

विराट कोहली, रविंद्र जडेजा ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना, भारतीय टीम ने दो सेशन में किया अभ्यास

राशिद ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि अर्शदीप को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की जरूरत है. वह बल्लेबाज को खेलने के लिए आमंत्रित करता है. जब उसे पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था, तो तब भी मैंने यही बात कही थी. अर्शदीप की रिलीज अच्छी है और उसकी गेंदें अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग होती हैं. वास्तव में वह बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है. बता दें कि अर्शदीप अभी तक व्हाइट-बॉल फौरमेट में 26 अंतरराष्ट्रीच खेल चुके हैं. 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के स्टार बॉलर आर. अश्विन से निपटने के लिए भारत के ही 21 साल के प्रथमश्रेणी क्रिकेटर महेश पिथिया की सेवाएं ली हैं. और वह पिछले कुछ दिन से बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेहमान बल्लेबाजों को जमकर अभ्यास करा रहे हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि जब मेहमान टीम फरवरी से पहले टेस्ट में भारत से भिड़ेगी, तो उन्हें इस अभ्यास का क्या फायदा होगा. वहीं, अब देखना यह भी होगा कि राशिद लतीफ की आवाज सेलेक्टरों तक पहुंचती है या नहीं. 

--- ये भी पढ़ें 

* शोएब मलिक ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेट बने
* भारत के इस गेंदबाज के सामने जोस बटलर का नहीं चलता बल्ला, खुद क्रिकेटर ने किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh, Board Of Control For Cricket In India, India Vs Australia 2023, Rashid Latif, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com