विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

IND vs AUS: 'ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के बयान ने चिंगारी भड़का दी है', अब अश्विन ने किया पलटवार

IND vs AUS Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने वाला है. टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बयाबाजी का दौर शुरू हो चुका है. खासकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भारत में मिलने वाली पिच को लेकर बयान दे रहे हैं.

IND vs AUS: 'ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के बयान ने चिंगारी भड़का दी है', अब अश्विन ने किया पलटवार
IND vs AUS Ashwin: अश्विन ने किया पलटवार

IND vs AUS Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने वाला है. टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बयाबाजी का दौर शुरू हो चुका है. खासकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भारत में मिलने वाली पिच को लेकर बयान दे रहे हैं. कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली (Ian Healy) ने कहा कि,  'भारत दौरे पर अगर पिच पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार हुई तो घरेलू टीम का पलड़ा भारी होगा लेकिन अगर पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये अच्छी हुई तो उनकी टीम के पास जीत दर्ज करने का मौका होगा, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 9Steve Smith) का कहना है कि चार टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर सीरीज से पूर्व ‘अप्रासंगिक' भारतीय पिचों पर अभ्यास मैच खेलने के बजाय उनकी टीम का अकेले अभ्यास करना बेहतर है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के इस बयानबाजी का पलटवार भारतीय स्पिनर अश्विन ने किया है. 

अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने ऐसे बयान देकर चिंगारी भड़की दी है. हार के डर से उनकी ओर से ऐसे विवादित बयान आते रहेंगे. अश्विन ने कहा कि, "मुझे विश्वास नहीं है कि वे हमें ऐसे ही विकेट दे दें,  सपोर्ट स्टाफ ने अपनी राय दी होगी, लेकिन इयान हीली के इस कमेंट ने चिंगारी लगा दी है.'

बता दें रि भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर में होना है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर अश्विन ने आगे कहा कि , 'जब आप 4-4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे होते हैं तो आपको उस देश में एक महीने से ज्यादा नहीं रहना चाहिए, होटल में अच्छी सुविधाएं मिलने के बाद भी आपको थकान हो सकती है.' अश्विन ने आगे बताया कि, ऑस्ट्रेलिया डरी हुई है. उसे पता है कि भारत से टेस्ट खेलना कितना मुश्किल है. इसलिए वो ऐसे बयान देते जा रहे हैं.'

--- ये भी पढ़ें ---

* शोएब मलिक ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेट बने
* भारत के इस गेंदबाज के सामने जोस बटलर का नहीं चलता बल्ला, खुद क्रिकेटर ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia 2023, Ravichandran Ashwin, Steven Peter Devereux Smith, Ian Healy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com