- स्मिथ ने बेल और एथर्टन को टेस्ट क्रिकेट में छोड़ा पीछे
- टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बनें 33वें खिलाड़ी
- सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 67 रन बनाने में रहे कामयाब
ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच जारी 'द एशेज' का चौथा टेस्ट मुकाबला बीते पांच जनवरी से (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जानें तक छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा 188 गेंद में नौ चौके की मदद से 85 और कप्तान पैट कमिंस बिना खाता खोले मैदान में टिके हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (30), मार्कस हैरिस (38), मार्नस लाबुशेन (28), उपकप्तान स्टीव स्मिथ (67), कैमरून ग्रीन (05) और विकेटकीपर खिलाड़ी एलेक्स कैरी (13) हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान स्मिथ ने आज 67 रनों की पारी के साथ ही एक खास मुकाम हासिल किया है. दरअसल वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूचि में दो पायदान उपर चढ़ते हुए 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
उन्होंने जिन दो खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा है उसमें इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बेल और माइकल एथर्टन का नाम शामिल है. बेल ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 118 मैच खेलते हुए 205 पारियों में 42.69 की एवरेज से 7727 रन बनाए हैं. वहीं एथर्टन के बल्ले से 115 मैच की 212 पारियों में 37.69 की एवरेज से 7728 रन निकले हैं.
वहीं बात करें स्मिथ के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खबर लिखे जानें तक 81* मैच खेलते हुए 144 पारियों में 60.89 की एवरेज से 7734 रन बना लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 27 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं