- इस टीम के कोचिंग स्टाफ में एंडी फ्लावर और गौतम गंभीर
- नाम की तलाश में है यह टीम
- फैंस को किया इस अभियान में शामिल
आईपीएल 2022 ( IPL 2022) में अपने पहले सीजन में हिस्सा लेने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow IPL Team) ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया है. टीम ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ में एंडी फ्लावर (Andy Flower) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जैसे दिग्गजों को नामित किया था और जल्द ही अपनी पहली मेगा आईपीएल नीलामी में जाने से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किन खिलाड़ियों के लिए जाते हैं, क्योंकि इस बार काफी दिनों के बाद कई बड़े खिलाड़ी पूल में निलामी के लिए सामने हैं.
यह पढ़ें- हनुमा विहारी के लिए आगे आए उनके फैंस, सोशल मीडिया पर लिखे ऐसे कॉमेंट कि BCCI हो जाए सोचने पर मजबूर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन अब लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने लिए एक नाम तलाशना होग. इसके लिए टीम ने काम भी शुरू कर दिया है एक अनूठे अभियान में, फ्रैंचाइज़ी अपने नए फैनबेस से नई टीम के लिए एक नाम को अंतिम रूप देने में मदद करने की बात कही है. प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका भी हो सकता है और हो सकता है कि टीम के पास कुछ अच्छे सुझाव आ भी जाएं.
Don't listen to Shakespeare. There's everything in a name, and we're waiting for one. ????
— Official Lucknow IPL Team (@TeamLucknowIPL) January 5, 2022
Participate now: https://t.co/e8Rl5sZMCC#NaamBanaoNaamKamao #TeamLucknow #IPL #IPL2022 pic.twitter.com/J87UwKJWRA
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को ट्विटर पर प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार और कवि विलियम शेक्सपीयर का जिक्र करते हुए लिखा कि शेक्सपीयर की मत सुना, नाम में सब कुछ रखा है और हम एक नाम का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें संजीव गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है.
यह पढ़ें- अफ्रीकी खिलाड़ी के उकसावे पर ऋषभ पंत दिखाने लगे हीरो गिरी, फिर ऐसे फेंक दिया अपना विकेट- Video
इससे पहले आपको बता दें कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले शनिवार को नयी लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया था. इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. इस टीम का अभी तक नाम तय नहीं किया गया है. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया है. हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं. उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं