एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आज (सात सितंबर) शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट के दौरान भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका समेत कुल 10 टीमें शिरकत करती हुए नजर आएंगी. मजेदार जो बात है, वह यह है कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हिस्सा लेंगी. मगर शुरुआती शेड्यूल देखने के बाद हर किसी का सिर चकरा रहा है. क्योंकि बड़े टूर्नामेंट में हर किसी की नजर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत पर रहती है, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में इनकी भिड़ंत होती हुई दिखाई नहीं दे रही है. हां टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों का प्रदर्शन ठीक ठाक रहता है तो वह ब्रॉन्ज मेडल या गोल्ड मेडल मुकाबले में आमने-सामने हो सकती हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तीन अक्टूबर को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में खेला जाएगा.
28 सितंबर से शुरू होगा मैच का रोमांच
एशियन गेम्स 2026 का आगाज 24 सितंबर से हो रहा है. पहले ही दिन कुल दो मैच खेले जाएंगे. पहले मैच में अफगानिस्तान की भिड़ंत जापान के साथ है. वहीं दूसरे मुकाबले में हांगकांग (चीन) का मुकाबला मलेशिया के साथ होगा. भारतीय टीम अपना मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी. टूर्नामेंट के दौरान फाइनल सहित कुल 14 मैच खेले जाएंगे. 24 सितंबर से शुरू होने वाला टूर्नामेंट तीन सितंबर को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा.
एशियन गेम्स 2026 के लिए दो ग्रुपों में बटी हैं छोटी टीमें
ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
ग्रुप B: हांगकांग (चीन), मलेशिया, ओमान
एशियन गेम्स 2026 के लिए पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल
24 सितंबर
सुबह 5:30 बजे- अफ़गानिस्तान बनाम जापान
सुबह 10:30 बजे - हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया
25 सितंबर
सुबह 5:30 बजे — हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान
सुबह 10:30 बजे— अफ़गानिस्तान बनाम नेपाल
26 सितंबर
सुबह 5:30 बजे — जापान बनाम नेपाल
सुबह 10:30 बजे — मलेशिया बनाम ओमान
क्वार्टर-फ़ाइनल — 28 सितंबर
सुबह 5:30 बजे — पाकिस्तान बनाम B2
सुबह 10:30 बजे — इंडिया बनाम A2
क्वार्टर-फ़ाइनल — 29 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— श्रीलंका बनाम A1
सुबह 10:30 बजे — बांग्लादेश बनाम B1
नॉकआउट स्टेज — 1 अक्टूबर
सुबह 5:30 बजे — सेमी-फ़ाइनल 1
सुबह 10:30 बजे — सेमी-फ़ाइनल 2
3 अक्टूबर
सुबह 5:30 बजे— ब्रॉन्ज़-मेडल मैच
सुबह 10:30 बजे — फाइनल
भारतीय महिला टीम की 18 सितंबर को है पहली भिड़ंत
वहीं हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम की पहली भिड़ंत 17 सितंबर को थाईलैंड के साथ है. महिलाओं का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को होगा, उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल और फाइनल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा.
महिला क्रिकेट शेड्यूल
क्वार्टर-फ़ाइनल
17 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— बांग्लादेश बनाम चीन
सुबह 10:30 बजे — पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
18 सितंबर
सुबह 5:30 बजे—— श्रीलंका बनाम मलेशिया
सुबह 10:30 बजे— इंडिया बनाम जापान
नॉकआउट स्टेज
20 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— — सेमी-फ़ाइनल 1
सुबह 10:30 बजे— सेमी-फ़ाइनल 2
22 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— — ब्रॉन्ज़-मेडल मैच
सुबह 10:30 बजे — फाइनल
यह भी पढ़ें- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान', 9 अनदेखी तस्वीरें, प्यार भरा संदेश, लाखों दिलों में बस गई क्रिकेटर और एक्ट्रेस की जोड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं