विज्ञापन

मैच विनर ईशान किशन का स्पेशल रिकॉर्ड, 8 साल पुराना मनीष पांडेय का रिकॉर्ड तोड़ा

ईशान किशन ने वीरवार को जो पारी खेली, उसे भारत के स्वर्णिम अभियान के लिहाज से ही नहीं, बल्कि कई पहलुओं से उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में शुमार किया जाएगा

मैच विनर ईशान किशन का स्पेशल रिकॉर्ड, 8 साल पुराना मनीष पांडेय का रिकॉर्ड तोड़ा
ईशान किशन ने शानदार पारी खेली

एशियन गेम्स में गुरुवार को टीम इंडिया ने ऐसा धमाल किया, जिसे श्रीलंकाई सालों तक नहीं भूल पाएंगे. ईशान किशन की सुपर से ऊपर बैटिंग से भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से धो दिया. एक खराब पिच पर उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी को कुछ हद तक छोड़ दें, तो सभी टीम इंडिया के सितारा बल्लेबाज पानी भरते नजर आए. लेकिन सबसे जरूर के समय ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों से 80 रन की ऐसी पारी खेली कि इसने मैच का समीकरण ही बदल दिया, तो वहीं इस पारी से  ईशान किशन ने मनीष पांडेय का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस पारी से ईशान किशन टी20 में भारत के लिए नंबर पांच या इससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

यह भी पढ़ें:  'यह ईशान के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी', अजय जडेजा ने बताया सफलता का अनसुना राज़, 'इस वजह से नाकाम हुए स्टार'

जब श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर भारत को मुश्किल में डाल दिया था, तब ईशान किशन क्रीज पर उतरे और एक आक्रामक पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने 46 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए।. उनकी यह पारी न केवल भारत के कुल स्कोर के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी, बल्कि इसने रिकॉर्ड बुक में भी नया इतिहास दर्ज कर दिया.

किशन ने तोड़ा मनीष पांडे का रिकॉर्ड

किशन की यह नाबाद 80 रनों की पारी T20I में नंबर 5 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई है. उन्होंने 2018 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए गए मनीष पांडे के 79* रनों के 8-साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 

टी20 में भारत के लिए नंबर-5 या इससे नीचे के क्रम में किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

रन

देश

जगह

साल

9

दक्षिण अफ्रीका

तिरुवनंतपुरम

2022

18

श्रीलंका

निसिन

2026

20

अफ़गानिस्तान

दुबई

2022

21

श्रीलंका

विशाखापत्तनम

2016

21

न्यूज़ीलैंड

अहमदाबाद

2023

((खबर जारी है)))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, India, Sri Lanka, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com