विज्ञापन

क्या एशियन गेम्स में होगा भारत vs पाकिस्तान महामुकाबला? शेड्यूल का ऐलान, जानिए पूरा समीकरण

Asian Games 2026 Cricket Schedule : एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें भारत अपने पुरुष और महिला टीम गोल्ड मेडल का बचाव करने के लिए मैदान उतरेगी

क्या एशियन गेम्स में होगा भारत vs पाकिस्तान महामुकाबला? शेड्यूल का ऐलान, जानिए पूरा समीकरण
Asian Games 2026: How can India, Pak face off at Asian Games 2026

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 2026 एशियान गेम्स की मेजबानी जापान करेगा और क्रिकेट के सभी मैच एक ही वेन्यू, कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाने वाले हैं. भारत ने हांगझोऊ में हुए 2022 एशियाई गेम्स में पुरुष और महिला, दोनों ही क्रिकेट स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता था. अब भारत के लिए उस सफलता को दोहराने और अपने खिताब बचाने का समय आ गया है. एशियन गेम्स में पुरुष टीम 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेले गी.दूसरी ओर भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को मैदान पर एशियन गेम्स में उतरने वाली है. 

भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें वरीयता प्राप्त हैं और सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाली इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार हैं. भारत ने पिछले सत्र में दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा था. 

महिला वर्ग में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला पहले ही हो चुका है जबकि पुरुष टीम का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं . महिला वर्ग का फाइनल 22 सितंबर को जबकि पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला तीन अक्टूबर को खेला जाएगा. पुरुष वर्ग में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को वरीयता दी गई है।.महिला वर्ग में कुल आठ टीमों को वरीयता दी गई है जिसमें भारत भी शामिल है.

क्या एशियन गेम्स में भारत-पाक का मैच हो सकता है

दरअसल, शुरुआती दौर में 6 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं. ग्रुप A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. इस फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल सकते. दोनों के बीच महामुकाबाल उसी स्थिति में संभव होगा, जब दोनों टीमें या तो सेमीफाइनल में पहुंचे या फाइनल तक पहुंचें.

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का शेड्यूल

  • 24 सितंबर अफगानिस्तान बनाम जापान ग्रुप ए 
  •  24 सितंबर हांगकांग, चीन बनाम मलेशिया ग्रुप बी 
  •  25 सितंबर हांगकांग, चीन बनाम ओमान ग्रुप बी 
  •  25 सितंबर अफगानिस्तान बनाम नेपाल ग्रुप ए 
  •  26 सितंबर जापान बनाम नेपाल ग्रुप ए 
  •  26 सितंबर मलेशिया बनाम ओमान ग्रुप बी 
  •  28 सितंबर पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरे स्थान वाली टीम क्वार्टर फाइनल 
  •  28 सितंबर भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल 
  •  29 सितंबर श्रीलंका बनाम ग्रुप ए की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल 
  •  29 सितंबर बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल
  •  1 अक्टूबर QF1 की विजेता बनाम QF4 की विजेता सेमीफाइनल 
  •  1 अक्टूबर QF2 की विजेता बनाम QF3 की विजेता सेमीफाइनल 
  •  3 अक्टूबर कांस्य पदक मुकाबला नॉकआउट
  •  3 अक्टूबर फाइनल नॉकआउट (गोल्ड मेडल मैच)
     

ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

ये भी पढ़ें- 2 दिन..750 गेंद में सिमटा टेस्ट, ICC की चुप्पी पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के मामले में दोहरा मापदंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com