विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, एशले गार्डनर पर लगे टीम की साथी खिलाड़ी से अफ़ेयर के आरोप

पूर्व विश्व चैंपियन एशले गार्डनर पर उनकी पत्नी मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका अपनी टीम की साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर चल रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, एशले गार्डनर पर लगे टीम की साथी खिलाड़ी से अफ़ेयर के आरोप
Ashleigh Gardner Accused Of Having Affair With Georgia Voll

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक एक हफ़्ते बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम एक बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है. ऐशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से उन पर अपनी ही टीम की खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफ़ेयर के आरोप लगाए हैं. ये आरोप 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के बाद सामने आए, जिसमें दावा किया गया था कि गार्डनर की शादी तब टूट गई जब उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा देकर एक साथी क्रिकेटर के साथ संबंध बनाए. 

रिपोर्ट में उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई गई थी, लेकिन राइट ने सोशल मीडिया पर सीधे तौर पर आरोप लगाया. उन्होंने लिखा कि 'डेली मेल' की रिपोर्ट "बहुत अस्पष्ट" थी और फिर इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "इसी के साथ मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दिया."

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गार्डनर और राइट की शादी में दिक्कतें भारत में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुईं, जब टीम की साथियों ने देखा कि गार्डनर "पहले जैसी नहीं लग रही थीं." खबरों के मुताबिक, टूर्नामेंट के बीच में ही राइट भारत गईं और टूर्नामेंट के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम घर लौटी, तो हालात और बिगड़ गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के अनुसार, गार्डनर ने राइट से कहा कि "उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है," और इसके कुछ महीनों बाद ही उनकी शादी टूट गई. अलग होने से पहले इस कपल की परिवार शुरू करने की योजना थी, लेकिन 'डेली मेल' का दावा है कि गार्डनर नवंबर में सिडनी स्थित अपने घर से चली गईं और अपनी शादी की अंगूठियां अलमारी में ही छोड़ गईं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में इस पर काफी चर्चा हो रही है और गार्डनर की कुछ साथी खिलाड़ी अभी भी राइट के संपर्क में हैं. पब्लिकेशन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीनियर कम्युनिकेशन चीफ रिचर्ड हिंड्स से भी संपर्क किया, लेकिन गवर्निंग बॉडी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. गार्डनर अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें ताहलिया मैकग्राथ के साथ को-वाइस-कैप्टन बनाया गया था. उन्हें आईसीसी विमेंस वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर भी चुना गया था.

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने लहराया परचम, जीता लॉर्ड्स में हुआ पहला महिला टेस्ट, इंग्लैंड को 270 रनों से रौंदा

यह भी पढ़ें: विंबलडन में करोड़ो का आउटफिट पहने नजर आए शुभमन गिल? जानें कितनी हैं घड़ी की कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Women, Ashleigh Katherine Gardner, Georgia Alex Voll, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com