विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब इस काम में हाथ आजमाएंगे आशीष नेहरा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में पहले टी-20 के रूप में आशीष नेहरा ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब इस काम में हाथ आजमाएंगे आशीष नेहरा
आशीष नेहरा ने अभी हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है.
  • कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू करेंगे आशीष नेहरा
  • भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट से शुरू करेंगे नई पारी
  • वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्षम्ण ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: हाल में सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अब अपनी नई पारी की शुरुआत 
कमेंटेटर के रूप में करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में पहले टी-20 के रूप में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले नेहरा भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट मैच से कमेंट्री के क्षेत्र में पदार्पण करेंगे.

यह भी पढ़ें : जब आशीष नेहरा ने सौरव गांगुली को कहा- 'दादा डरो मत, मैं हूं ना...', पढ़ें दिलचस्प किस्सा

इस सीरीज के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी. उसने ट्वीट किया, 'वीरेंद्र सहवाग और नेहरा की जोड़ी अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेगी.' सहवाग ने भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, 'नेहरा जी का कमेंट्री में स्वागत जोरशोर से होना चाहिए. अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी का स्वागत जरूर करें.' एक अन्य पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नेहरा को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. 

VIDEO : करियर से संतुष्ट नेहरा, कोई पछतावा नहीं 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashish Nehra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com