विज्ञापन

'यह जश्न मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था...' 4 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में धमाल मचाने के बाद अर्शदीप सिंह ने खास तरीके के जश्न पर कहा वह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था. हम टहलने या कहीं बाहर जाते वक्त अक्सर ऐसे डांस स्टेप्स करते रहते हैं.

'यह जश्न मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था...' 4 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज
सफलता का खास तरीके से जश्र मनाते अर्शदीप सिंह
@BCCI/X

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 7.00 की इकॉनमी से 70 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मुकाबले के दौरान मिली सफलता का उन्होंने खास तरीके से जश्न भी मनाया. मैच समाप्त होने के बाद जब उनसे खास जश्न के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'वह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था. हम टहलने या कहीं बाहर जाते वक्त अक्सर ऐसे डांस स्टेप्स करते रहते हैं. जब भी हमारा मूड थोड़ा खराब होता है तो हम इसी तरह एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हैं. इसलिए यह जश्न उनके लिए था.'

सबसे पसंदीदा विकेट कौन सा रहा? 

मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के चार बड़े धुरंधरों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिसमें विल यंग (09), हेनरी निकल्स (09), ग्लेन फिलिप्स (30) और काइल जेमीसन (01) का नाम शामिल है. मैच के बाद जब उनसे उनके पसंदीदा विकेट के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरा पसंदीदा विकेट तो पांचवां विकेट होता, जो कि आज नहीं मिला. इसलिए मैं अभी भी अपने पसंदीदा विकेट की तलाश कर रहा हूं.'

मैच के दौरान शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल करते हुए अर्शदीप काफी प्रभावी नजर आए. उन्होंने शॉर्ट गेंदों पर मिली सफलता के बारे में जवाब देते हुए कहा, 'विकेट से कुछ मदद मिल रही थी. इसलिए हम सीम पर जोर से गेंद डालने और सतह से अतिरिक्त उछाल हासिल करने का प्रयास कर रहे थे. बल्लेबाजों ने भी वहां से शॉट खेलने का प्रयास किया. जिससे हमें सफलता प्राप्त हुई.'

पहले वनडे में लक्ष्य हासिल कर पाएगा भारत? 

ईडन पार्क में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रनों पर ढेर हो गई. जिसके बाद भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला है. लक्ष्य और रन चेज को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से यह एक सम्मानजनक स्कोर है. हमें बस पिच के मिजाज के हिसाब से बल्लेबाजी करनी होगी. फिर हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: मिचेल सैंटनर की किस्मत ने दिया धोखा! बल्ले से गेंद भी टकराई, फिर भी हो गए क्लीन बोल्ड


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Arshdeep Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com