भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर जिस तरह से आउट हुए हैं. उसे देख हर कोई हैरान है. भारत की तरफ से पारी का 27वां ओवर मैदान में डालने आए अंशुल कंबोज ने पहली गेंद राउंड द विकेट डाली थी. जो कि ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ के करीब थी. यहां सैंटनर ने संभलकर खेलने का प्रयास किया. मगर गेंद अंदर की ओर काफी तेजी से आई. जिससे वह जल्दी संभल नहीं पाए. परिणाम यह रहा की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स से जा टकराई. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा.
अंशुल कंबोज ने मुट्ठी भींचकर मनाया जश्न
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को बोल्ड करने के बाद अंशुल कंबोज काफी खुश नजर आए. उनकी प्रसन्नता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सैंटनर को बोल्ड करते ही मुट्ठी भींचकर जोरदार अंदाज में जश्न मनाया.
Anshul Kamboj castles Mitchell Santner to put India firmly in the driver's seat! 🔥 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/PyNXEQTgpO
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
पहले वनडे में जबरदस्त रहा अंशुल का प्रदर्शन
पहले वनडे में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 2.20 की इकॉनमी से 22 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. अंशुल कंबोज के शिकार मिचेल सैंटनर के अलावा नाथन स्मिथ बने.
पहले वनडे में बल्ले से फेल हुए सैंटनर
पहले वनडे में बल्ले से मिचेल सैंटनर कुछ खास योगदान देने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 16 गेंदों का सामना किया. इस बीच 25.00 की स्ट्राइक रेट से चार रन ही बना पाए.
पहले वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.
यह भी पढ़ें- VIDEO: ईडन पार्क में 'सुपरमैन' बने विराट कोहली, अंपायर भी हो गया भौचक्का, फैंस हैं दंग, गजब का कैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं