विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, T20I में भारत के लिए रचा नया इतिहास, टॉप-5

अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा है.

अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, T20I में भारत के लिए रचा नया इतिहास, टॉप-5
अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज थी. जिन्होंने भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत करते हुए 2022 में कुल 37 विकेट चटकाए थे. मगर जारी साल में अर्शदीप ने 38 विकेट लेते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है. 

अर्शदीप सिंह के पहले स्थान पर पहुंचने के बाद भुवनेश्वर कुमार एक पायदान नीचे खिसकते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. तीसरे स्थान पर दो गेंदबाजों का नाम आता है. जिसमें अर्शदीप सिंह के साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती का नाम है. अर्शदीप ने 2024 में 36 तो वरुण ने भी 2025 में 36 विकेट चटकाए थे. इनके बाद अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल का नाम आता है. 

भारत की तरफ से T20I क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज 

38 विकेट - अर्शदीप सिंह - 2026
37 विकेट - भुवनेश्वर कुमार - 2022
36 विकेट - अर्शदीप सिंह - 2024
36 विकेट - वरुण चक्रवर्ती - 2025
33 विकेट - अर्शदीप सिंह - 2022
32 विकेट - अक्षर पटेल - 2026

भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

टेस्ट क्रिकेट - कपिल देव - 75 विकेट - 1983
वनडे क्रिकेट - अनिल कुंबले - 61 विकेट - 1996
टी20 इंटरनेशल क्रिकेट - अर्शदीप सिंह - 38 विकेट - 2026 

दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे अर्शदीप 

दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 8.25 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार टिम साइफर्ट (07) के अलावा ग्लेन फिलिप्स बने. साइफर्ट को उन्होंने तिलक, जबकि फिलिप्स को नमन धीर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20I: बल्लेबाजों ने बचाई लाज, अब गेंदबाजों की बारी, दूसरे टी20 में फिर होगा कमाल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Arshdeep Singh Brar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com