भारत पहले मैच में बल्लेबाजों के दम पर बड़ा लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा लेकिन अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. पिछले कुछ समय की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा. अगर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तो परिणाम उल्टा हो सकता था.
भारत ने 226 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता बाकी मैचों में भारी पड़ सकती है. भारत के लिए पांचवें और छठे गेंदबाज का विकल्प चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में अन्य ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पहले मैच में नीतीश रेड्डी ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि नमन धीर को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में मैच विजेता पारी खेली. भारत की गेंदबाजी की मुश्किलों को और बढ़ाने वाली बात यह है कि श्रृंखला के पहले मैच में उसके प्रमुख गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई.
लगभग चार साल बाद भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे भुवनेश्वर कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और उन्होंने चार ओवरों में 49 रन लुटा दिए. उनकी दो नो-बॉल और उतनी ही वाइड गेंदों से पता चलता है कि उन्हें लय में आने के लिए और समय चाहिए.
फिन एलन और उनके साथी सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने पावरप्ले में भुवनेश्वर और अर्शदीप पर मनचाहे चौके लगाकर इन दोनों तेज गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था.
दूसरे मैच में भी बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है और ऐसे में गेंदबाजों को किसी भी तरह की गलती करने से बचना होगा. पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले अक्षर पटेल पर भी दबाव होगा.
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चार विकेट से जीत के बाद कहा, 'हमें हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय हमने ओवर पिच गेंदबाजी अधिक की.'
बल्लेबाजी में भारतीय और न्यूजीलैंड के दर्शकों को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. ईशान किशन के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनी है. किशन की जगह इस मैच के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है.
पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी के अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
किशन के चोटिल होने के कारण तिलक वर्मा को पहले मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया था लेकिन अब उनके पांचवें नंबर पर ही आने की उम्मीद है.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और एडम मिल्ने ने अपने पहले स्पेल में काफी स्विंग हासिल की, लेकिन उनकी लेंथ सैमसन और अभिषेक के लिए पर्याप्त कारगर साबित नहीं हुई.
कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों के लिए भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी.
सैमसन और अभिषेक ने पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए 94 रन बनाए थे. इसके बाद सैंटनर और उनके साथी स्पिनर माइकल ब्रैसवेल ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. वह फिर से इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ऑफ-स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है. ब्रैसवेल के खिलाफ उनके रवैये में इसकी स्पष्ट झलक देखने को मिली थी. भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
टीम इस प्रकार हैं
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ.
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं कुमार कुशाग्र? ईशान किशन के बाहर होते ही टीम इंडिया में मिली एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं