विज्ञापन

Video: 12 गेंद 10 रन..फिर 5 गेंद में 3 विकेट, सांस रोक देने वाले मैच में भारत A को ऐसे मिली जीत

त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भारत ए ने श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया. ऋतुराज को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

Video: 12 गेंद 10 रन..फिर 5 गेंद में 3 विकेट, सांस रोक देने वाले मैच में भारत A को ऐसे मिली जीत
IND vs vs SL A: Arshad Khan : भारत ए 8 रन से जीता

Arshad Khan, Ruturaj Gaikwad, SL A vs IND Aश्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत इंडिया ए ने जीत के साथ की है. इंडिया ए ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई.  श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. 93 के स्कोर पर अविष्का 59 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 99 के स्कोर पर निरोशन के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा.निरोशन 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। 109 पर श्रीलंका को तीसरा झटका भी लगा, जब नुवानीडू फर्नांडो 8 रन बनाकर आउट हुए. (SCORECARD)

49वें ओवर में गिरे तीन विकेट, अरशद खान को दो विकेट

सदीरा समरविक्रमा और कप्तान साहन अराचिगे ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर मैच में श्रीलंका की फिर वापसी कराई. समरविक्रमा ने 46 रन बनाए और चौथे विकेट के रूप में 187 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद विकेटों के गिरने का क्रम लगातार जारी रहा, लेकिन कप्तान अराचिगे ने एक छोर थामे रखा और बेहतरीन अर्धशतक लगाया. सातवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले कप्तान ने 72 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. उनका विकेट जब गिरा, उस समय श्रीलंका को मात्र 16 रन की आवश्यकता थी. कप्तान अराचिगे का विकेट गिरते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से हार गई. भारत की तरफ से आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए, अंशुल कंबोज को एक विकेट मिला.

अरशद खान ने ऐसे पलटा मैच 

श्रीलंका A को जीतने के लिए सिर्फ़ 9 रन चाहिए थे , वानुजा सहान 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे, फिर अरशद खान गेंदबाजी करने आए.

अरशद खान ने 5 गेंदों  में पलट दिया मैच, ऐसा था रोमांच

  • 48.1- 1 रन
  • 48.2 विकेट
  • 48.3 रन आउट
  • 48.4 कोई रन नहीं
  • 48.5 विकेट

श्रीलंका A का स्कोर 269/7 से सीधे 269 पर सिमट गया. अरशद खान ने 5 गेंदों में मैच पलट दिया और भारत ए को 8 रन से जीत दिला दी. 

वैभव सूर्यवंशी रहे असफल, ऋतुराज का शानदार शतक

इंडिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे. भारतीय टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 114 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली. प्रियांश आर्य ने 32, आयुष बडोनी ने 24 और सुर्यांश शेड्गे ने नाबाद 26 रन बनाए थे.

ऋतुराज प्लेयर ऑफ द मैच 

शानदार शतकीय पारी खेलने वाले ऋतुराज को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. ऋतुराज का यह लिस्ट ए में 21वां शतक है. उनके शतक के दम पर भी भारत ए टीम ने पहले खेलते हुए 277 रन का स्कोर किया था. श्रीलंका ए की टीम 269 रन बनाकर आउट हो गई. 

ये भी पढ़ें-  6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर 

ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohd Arshad Khan, Cricket, India A, Sri Lanka A, Vaibhav Sooryavanshi, Ruturaj Dashrat Gaikwad, Namboori Thakur Tilak Varma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com