विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

अनुष्का पहुंचीं न्यूजीलैंड, तो पूरी टीम ने बना लिया ट्रिप का प्लान, VIDEO

Ind vs Nz: मोहम्मद शमी ने इस ट्रिप की तस्वीरें अपने अकाउंट पर पोस्ट की हैं. और फोटो डालते ही वायरल हो गए

Also Read in
अनुष्का पहुंचीं न्यूजीलैंड, तो पूरी टीम ने बना लिया ट्रिप का प्लान, VIDEO
मोहम्मद शमी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
नई दिल्ली:

हाल ही में न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीजी में मिल 3-0 से हार के बाद कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड पहुंच गई हैं. निश्चित ही, अनुष्का के आने से विराट कोहली का तनाव जरूर कम हुआ होगा. बहरहाल, अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड पहुंचीं, तो पूरी टीम ने हैमिल्टन स्थिति पुतारुरू के ब्लू स्प्रिंग घूमने का प्लान बना लिया. खिलाड़ियों को मैनेजमेंट ने अलग-अलग ग्रुपों में बांटा और पूरी टीम हालिया हार के गम को भुलाने के लिए इस छोटी ट्रिप पर रवाना हो गई. 

निश्चित ही, खुद को तनावमुक्त करने और तरोजाताजा करने के लिए भारतीय मैनेजमेंट का यह आइडिया अच्छा है. और हर दौरे में खिलाड़ी कुछ इस तरह आराम करते दिखाई पड़ते हैं. लेकिन वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच खासा समय होने के कारण खिलाड़ियों ने इस खाली समय का अच्छा इस्तेमाल किया. 

यह भी पढ़ें:  शुबमन ग‍िल बोले, ओपनर के तौर पर टीम में स्‍थान को लेकर पृथ्‍वी शॉ से कोई प्रत‍िस्‍पर्धा नहीं..

मोहम्मद शमी ने इस ट्रिप की तस्वीरें अपने अकाउंट पर पोस्ट की हैं. और फोटो डालते ही वायरल हो गए. शमी के साथ इस तस्वीर में अनुष्का विराट के साथ खड़ी हैं, तो युवा सीमर नवदीप सैनी भी उनके साथ दिखाई पड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: दोहरा शतक नहीं बना पाए Sarfaraz Khan, पहली पारी में मुंबई 427 पर आउट..

वहीं, इस ट्रिप के फोटो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशिलय अकाउंट से भी जारी किए हैं. इन तस्वीरों में टेस्ट सीरीज के लिए पहुंचे चेतेश्वर पुजारा सहत सभी खिलाड़ी दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ ही स्टॉफ के सदस्य भी हैं. 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

हालांकि, कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच बी. अरुण फोटो में दिखाई नहीं पड़े. बता दें कि 21 फरवरी से भारत मेजबानों के खिलाप दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Cheteshwar Arvind Pujara, Cricket, New Zealand Vs India 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com