विज्ञापन

PCB की जांच के बीच काफ इंजरी विवाद ने पकड़ा तूल, अब वकील की मदद लेने की तैयारी में इमाम-उल-हक

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी पिंडली की चोट के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से की जा रही तत्काल जांच के बाद कानूनी सलाह लेने की योजना बना रहे हैं.

PCB की जांच के बीच काफ इंजरी विवाद ने पकड़ा तूल, अब वकील की मदद लेने की तैयारी में इमाम-उल-हक
Imam-ul-Haq To Hire Lawyer As PCB Probes ‘Fake’ Calf Injury Claim

Imam-ul-Haq Seeks Legal Advice Over Calf Injury Controversy:  "नकली चोट" के दावों पर आलोचना के बाद PCB इमाम-उल-हक की पिंडली की चोट की जांच करेगा, जिसके बाद अब इमाम-उल-हक भी एक्शन लेने के मुड में हैं. PTI ने एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा, "इमाम बड़ी मुश्किल में हैं. जब उन्हें बोर्ड की जांच समिति के सामने पेश होना होगा, तो वे कानूनी सलाह भी ले सकते हैं. यह समिति उनकी पिंडली की चोट की जांच करेगी, जिसके कारण वे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे."

इमाम के लिए मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि टीम के पूर्व फिजियो क्लिफ डीकन ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला के दौरान इमाम की चोट के पैटर्न को संदिग्ध बताया था. इसके अलावा पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे से जुड़ी पीसीबी की एक जांच समिति की रिपोर्ट भी चर्चा में है। मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक समिति ने इमाम को पैर के अंगूठे की चोट का बहाना बनाने का दोषी पाया था।

इन घटनाओं के बाद पीसीबी ने फैसला किया है कि इस महीने के अंत में इंग्लैंड से खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद टीम के प्रदर्शन, इमाम की चोट और ड्रेसिंग रूम से जुड़े अन्य मामलों की जांच कराई जाएगी. एक अन्य सूत्र ने कहा कि तीसरे और आखिरी टेस्ट के खत्म होने का इंतजार किए बिना सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुलाने का फैसला बताता है कि पाकिस्तान क्रिकेट में पर्दे के पीछे कुछ गंभीर घटनाक्रम हुआ है. इसी वजह से बोर्ड को बीच दौरे में इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा.

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम ने 2017 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक 31 टेस्ट, 75 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs AFG T20I Series: चार खिलाड़ी अनफिट, नहीं किया रिजर्व के नामों का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी स्क्वाड पर उठे सवाल?

ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

ये भी पढ़ें- भारत के T20I स्क्वाड में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द, ऐसे रिएक्ट कर बढ़ाई हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imam-ul-Haq, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com