क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपने टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस को राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट के अनुसार 12 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रकम में करीब 113 करोड़ रुपये का अनुबंध देने की पेशकश की है. इसके तहत टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कप्तानी कर रहे कमिंस को तीन साल के लिए इस मोटे अनबुंध की पेशकश की गई है. इसके तहत कंगारू कप्तान को हर साल करीब 4 मिलियन डॉलर मिलेंगे. मतलब भारतीय रकम में हर साल करीब साढ़े सैंतीस करोड़ रुपये. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक IPL फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना छोड़ने और वैश्विक T20 लीग्स में खेलने के लिए 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 6.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का ऑफर दिया था.
क्या ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों को लंबी अवधि की सुरक्षा और बेहतर वेतन मिलना चाहिए, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसप ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, 'बिल्कुल. उन्होंने यह अधिकार कमाया है, वे लंबे समय से सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन करते आए हैं. मौजूदा सीमाओं के तहत आप उन्हें एक हद तक ही ले जा सकते हैं. यह फिलहाल एक प्राथमिकता है.'
उन्होंने आगे कहा, 'यह वास्तव में एक मुश्किल संतुलन है. एक बात हम जानते हैं कि बाजार का दबाव उन खिलाड़ियों पर है जो सबसे ज्यादा व्यावसायिक मूल्य लाते हैं. पैट, जोश (हेजलवुड) और ट्रैविस हेड जैसे मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं. उनकी काफी मांग है. इसलिए यह सुनिश्चित करना कि वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्ध रहें, बहुत बड़ी प्राथमिकता है.' रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कमिंस को मिलने वाली ज्यादा रकम उनके द्वारा खेले गए मैचों की संख्या पर निर्भर नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए IPL को बीच में छोड़ लौट जायेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? आ गया बड़ा अपडेट
(इनपुट: ANI)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं