विज्ञापन

'मम्मी बीमार हुईं तो घर कौन संभालेगा?' गाजियाबाद की दो बेटियों ने पिता को किडनी और लिवर देकर बचाई जान

गाजियाबाद के मोरटा गांव की 22 साल की रिषिका और 19 साल की खुशी ने अपने पिता को किडनी और लिवर डोनेट कर नया जीवन दिया है. फोर्टिस अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद परिवार और ससुराल वाले दोनों बेटियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

'मम्मी बीमार हुईं तो घर कौन संभालेगा?' गाजियाबाद की दो बेटियों ने पिता को किडनी और लिवर देकर बचाई जान
बेटी रिषिका और खुशी के साथ पिता जयंत त्यागी की तस्वीर.
NDTV Reporter
  • यूपी के गाजियाबाद में मोरटा गांव की रिषिका ने पिता को किडनी और खुशी लिवर डोनेट किया है.
  • फोर्टिस अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद पिता और छोटी बेटी ICU में हैं, बड़ी बेटी एकदम ठीक है.
  • रिषिका के ससुराल वालों ने भी इस फैसले का किया सपोर्ट, कहा- बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं.

UP News: बेटियां सच में किसी से कम नहीं होतीं. इसी बात को फिर साबित करती एक भावुक कहानी गाजियाबाद के मोरटा गांव से सामने आई है. यहां दो बेटियों ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपने जीवन का सबसे बड़ा त्याग किया है. बड़ी बेटी ने अपनी किडनी और छोटी बेटी ने अपना लिवर देकर पिता को एक नई जिंदगी दी है.

बीमारी से टूट गया था परिवार

मोरटा गांव के रहने वाले जयंत त्यागी पेशे से एक कारोबारी हैं. पिछले करीब एक साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. तीन महीने पहले उनके पेट में बहुत तेज दिक्कतें शुरू हो गईं. जब उन्होंने फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में अपना चेकअप कराया, तो डॉक्टरों ने जो बताया उसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.

Ghaziabad: Daughters Donate Kidney Liver To Save Father

कोरोबी जयंत त्यागी की फाइल फोटो.
Photo Credit: NDTV Reporter

डॉक्टरों ने बताया कि जयंत त्यागी के लिवर और किडनी में बहुत ज्यादा दिक्कत आ गई है और दोनों को बदलना पड़ेगा. यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

'अगर मम्मी बीमार हो गईं तो...'

इस बेहद मुश्किल घड़ी में जयंत त्यागी की दोनों बेटियां परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी हुईं. 22 साल की बड़ी बेटी रिषिका त्यागी (जिसने हाल ही में बीटेक किया है) और 19 साल की छोटी बेटी खुशी त्यागी ने तुरंत फैसला लिया कि वो अपने पिता को किडनी और लिवर डोनेट करेंगी. जब उनसे पूछा गया तो बच्चियों का सीधा सा जवाब था- 'पापा को किडनी और लिवर हम डोनेट करेंगे. अगर मम्मी भी डोनेट करके बीमार हो गईं, तो फिर पूरे घर का ध्यान कौन रखेगा?' इसके बाद रिषिका ने अपनी एक किडनी और खुशी ने अपना लिवर पिता को दान कर दिया.

ये भी पढ़ें:- iPhone 18 रिलीज पर सामने आई बड़ी जानकारी, क्या सितंबर में लॉन्च नहीं होगा Apple फोल्ड?

ससुराल वालों ने भी बढ़ाया हौसला

बड़ी बेटी रिषिका त्यागी की शादी तय हो चुकी है. जब उसने अपने ससुराल वालों को पिता को किडनी डोनेट करने के फैसले के बारे में बताया, तो ससुराल पक्ष ने भी उसका पूरा साथ दिया. उन्होंने रिषिका का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बेटियां, बेटों से बिल्कुल भी कम नहीं होती हैं. ससुराल वालों का साफ कहना था कि ऐसी बहादुर बेटी तो हर घर में होनी चाहिए. उनके इस फैसले से ससुराल वाले भी बेहद खुश और गर्वित हैं.

Ghaziabad: Daughters Donate Kidney Liver To Save Father

जयंत त्यागी का ऑपरेशन सफल रहा है. एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी.
Photo Credit: NDTV Reporter

अस्पताल में कैसा है सबका हाल?

डॉक्टरों के मुताबिक, फोर्टिस अस्पताल में हुआ यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल और ठीक रहा है. घबराने की कोई बात नहीं है. फिलहाल 19 साल की खुशी और उनके पिता जयंत त्यागी दोनों आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं, बड़ी बेटी रिषिका की तबीयत बिल्कुल ठीक है. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में रिषिका और खुशी दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

इस खबर के बाद पूरा मोरटा गांव बेहद खुश है. गांव के लोगों का कहना है कि मुश्किल वक्त में पिता का हाथ थामने वाली ऐसी साहसी बेटियां हर घर में होनी चाहिए. पूरा गांव दोनों बेटियों की हिम्मत की तारीफ कर रहा है और उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी दोनों बेटियां को खूब प्यार और आर्शीवाद मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें:- Maruti Suzuki Brezza Facelift का फर्स्ट लुक लीक! पैनोरमिक सनरूफ, नया गियरबॉक्स के साथ Nexon और XUV 3XO को देगी टक्कर

लेखक के बारे में
img
अभिषेक शर्मा
संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Ghaziabad News, Fortis Hospital, Liver And Kidney Transplant, Organ Donation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com