विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, चौंकाते हुए ग्लेन मैक्सवेल को किया बाहर

Glenn Maxwell out from Cricket Australia announce 2026-27 contract list: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, चौंकाते हुए ग्लेन मैक्सवेल को किया बाहर
Glenn Maxwell, Cricket Australia announce 2026-27 contract list

Cricket Australia announce 2026-27 contract list: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाते हुए ग्लेन मैक्सवेल को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं बनाया है.इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 20 साल के आउट-ऑफ-फॉर्म खिलाड़ी कोन्स्टास की जगह 31 साल के ओपनर जेक वेदरल्ड को चुना है.ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा टेस्ट मैचों का शेड्यूल होने की वजह से, व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट मैक्सवेल और मैट शॉर्ट को भी पिछले साल की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इनके साथ ही रिटायर हो चुके ओपनर उस्मान ख्वाजा और चोटिल तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को भी लिस्ट में जगह नहीं दी है.

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अपना 2026-27 का सीजन अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ़ 2 मैचों की घरेलू सीरीज के साथ शुरू करेगा इसके बाद वे जिम्बाब्वे में तीन वनडे मैच खेलने जाएंगे, और फिर सितंबर और अक्टूबर के दौरान साउथ  अफ्रीका में तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपने घर लौटेगा, जिसके बाद 14 हफ्तो में 10 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इसकी शुरुआत दिसंबर और जनवरी में अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों से होगी. भारत का 5 टेस्ट मैचों का दौरा 21 जनवरी से शुरू होगा, और इस सीजन का समापन मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ वाले टेस्ट मैच के साथ होगा. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27:

ज़ेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, बो वेबस्टर, एडम ज़म्पा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com