विज्ञापन

क्या पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए IPL को बीच में छोड़ लौट जायेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? आ गया बड़ा अपडेट

Will Australian Player Leave IPL for ODI Series vs Pakistan: ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी. सीरीज का पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा.

क्या पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए IPL को बीच में छोड़ लौट जायेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? आ गया बड़ा अपडेट
Will Australian Player Leave IPL for ODI Series vs Pakistan:

Will Australian Player Leave IPL for ODI Series vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को आगामी घरेलू सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जिसके तहत इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी. यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के 'व्हाइट-बॉल' टूर का दूसरा हिस्सा है, जिसकी शुरुआत इसी साल जनवरी-फरवरी में हुई थी. हालांकि, इस सीरीज के बीच सबसे बड़ी और राहत भरी खबर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और भारतीय फैंस के लिए आई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज होने के बावजूद उनके खिलाड़ी आईपीएल बीच में छोड़कर वापस नहीं जाएंगे.

क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के आईपीएल के मैच खेलने की पूरी इजाजत देगा. सीए (CA) के प्रवक्ता ने साफ़ शब्दों में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी "अभी भी आईपीएल में ही रहेंगे और अपने सभी मैच पूरे करेंगे." इसका मतलब यह है कि आईपीएल 2026 में खेल रहे लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई सितारे अपनी-अपनी टीमों के लिए प्लेऑफ और फाइनल तक उपलब्ध रहेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी 'बी' टीम या उपलब्ध अन्य खिलाड़ियों को भेज सकता है, ताकि उनके प्रमुख खिलाड़ियों का आईपीएल का सफर प्रभावित न हो.

शेड्यूल की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी. सीरीज का पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मुकाबले 2 और 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे. पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की यह चार साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी; इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2022 में वहां 50 ओवर का फॉर्मेट खेला था. पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में मैच खेले थे, लेकिन यह द्विपक्षीय सीरीज पाकिस्तान के लिए क्रिकेट की वापसी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में हुई टी20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में पाकिस्तान की नजरें अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा करने की होंगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दौरा अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका होगा, क्योंकि उनके मुख्य स्टार खिलाड़ी भारत में आईपीएल बीच खिताब की जीत के लिए कोशिश कर रहे होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com