ऑस्ट्रेलिया के 7 पूर्व कप्तानों ने अपनी सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तान के अधिकारियों से जेल में बंद पूर्व पाक क्रिकेटर कप्तान इमरान खान के साथ बेहतर व्यवहार करने की अपील करने में मदद मांगी है. इमरान के साथ मानवीय व्यवहार की मांग करते हुए 22 इंटरनेशनल कप्तानों के पहले के पत्र के बाद, अब ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी राजनयिक समाधान की कोशिश में साथ आगे आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के इन पूर्व कप्तानों ने देश की विदेश मंत्री पेनी वोंग को पत्र लिखकर राजनयिक स्तर पर दखल देने की मांग की है. क्योंकि सभी कप्तान इमरान की सेहत को लेकर चिंताएं व्यक्त की है.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार को भेजे गए पत्र पर एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने हस्ताक्षर किए हैं. 7 कप्तानों के ग्रुप ने एक बयान में साफ किया कि वे "इमरान खान के खिला कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई पक्ष नहीं ले रहे हैं और इसे पाकिस्तान का अपना मामला मानते हैं जिसे उसे खुद सुलझाना है. हालांकि, उन्होंने रावलपिंडी की अदियाला जेल में इमरान के साथ हो रहे बर्ताव पर गहरी चिंता जताई और कहा कि उनकी राजनीति चाहे जो भी हो, यह बुनियादी इंसानियत का मामला है"
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की दुनिया के सबसे सम्मानित लोगों में से एक, ग्रेग चैपल ने सीनेटर वोंग से इमरान के मामले पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का अनुरोध किया है, यह अनुरोध तब किया गया है जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बेटों ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी जान को गंभीर खतरा होने का आरोप लगाया है.
कप्तानों का कहना था कि इमरान खान को जेल में मिल रही सुविधाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नहीं है, चिट्ठी में तीन विशेष अनुरोध किया गया है जिसमें पहला, सुप्रीम कोर्ट के बनाए मेडिकल बोर्ड - जिसमें इमरान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं - को उनकी सेहत का पूरा और स्वतंत्र जांच करने की इजाजत दी जाए, खासकर उनकी दाहिनी आंख की रोशनी जाने की रिपोर्ट के हिसाब से, दूसरा, कोर्ट द्वारा फिर से शुरू की गई हर सप्ताह परिवार से मुलाकात बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के हो, और तीसरा उस मेडिकल जांच का परिणाम जो भी हो, उसके मुताबिक ईलाज बिना देरी मुहैया कराई जाए,
जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और मोइन खान जैसे पूर्व पाकिस्तानी ने भी इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके लिए इलाज की मांग की है, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी इमरान खान के लिए चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा हैं.
(IANS के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं