कार मार्केट का बाजार पूरी तरह से बदल चुका है. खासकर SUV सेगमेंट में कई दमदार फीचर्स वाली कार आपको बजट कीमत में भी मिल सकती है. एक ऐसी ही SUV है जो बजट कीमत पर Mercedes जैसी लग्जरी फीचर्स ऑफर करती है. अगर आपका बजट कम है लेकिन फील लग्जरी कार वाली लेनी है तो आप इस SUV की ओर देख सकते हैं.
हम यहां बात कर रहे हैं Skoda Kushaq की. इस रेंज में Skoda Kushaq एक शानदार SUV गाड़ी है. इसी साल की शुरुआत में Skoda Kushaq को एक फेसलिफ्ट मॉडल मिला है. साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं. इनमें दो सबसे खास फीचर्स पैनोरमिक सनरूफ और पिछली सीटों के लिए मसाज फंक्शन हैं. वैसे तो पैनोरमिक सनरूफ आजकल आम हो गया है, लेकिन मसाज सीटों का आना इस सेगमेंट के लिए बहुत बड़ी और अलग बात है.
मसाज वाली पिछली सीटें
पिछली सीटों पर मसाज का ये ऑप्शन पहले केवल महंगी लग्जरी कारों में ही मिलता था. ऐसे में एक बजट और आम लोगों की पहुंच वाली SUV में इसे शामिल करना हर किसी के लिए एक बड़ा सरप्राइज था. स्कोडा की सहयोगी ब्रांड Volkswagen ने भी हाल ही में Skoda Kushaq की बहन Taigun को अपडेट किया है. हालांकि इस इस मिड-साइज SUV में रियर-मसाज सीट का विकल्प नहीं दिया गया है. इस वजह से Kushaq इस पूरे सेगमेंट में ये फीचर ऑफर करने वाली इकलौती SUV बन गई है.
कंपनी अपनी Skoda Kushaq के सबसे टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट्स Prestige और Monte Carlo में रियर-सीट मसाज फंक्शन दे रही है. इन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से 21.83 लाख रुपये के बीच है. हालांकि, Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
Skoda Kushaq के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Skoda Kushaq में दो इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं. इसमें आपको एक 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वाले लोग इसके 1.5-लीटर टर्बो इंजन को चुन सकते हैं. हालांकि, 1.0-लीटर इंजन को कम बजट के कस्टमर्स पसंद कर सकते हैं.
ट्रांसमिशन की बात करें तो इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (8-speed TC) और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. इसका 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन केवल 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.
फीचर्स की बात करें तो Skoda Kushaq में ग्राहकों को 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-कलर एंबियंट लाइटिंग मिल जाते हैं. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. आपको इसके साथ ऑटोमैटिक AC, वायरलेस Apple Carplay और Android Auto, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- सिंगल चार्ज पर 500 Km की रेंज, ट्रिपल स्क्रीन केबिन.. जानें Tata Safari EV की लॉन्च डिटेल्स और संभावित कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं