विज्ञापन

साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, एक टेस्ट और तीन मैचों की खेली जाएगी ODI सीरीज

भारतीय महिला टीम जारी साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, एक टेस्ट और तीन मैचों की खेली जाएगी ODI सीरीज
Harmanpreet Kaur

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को घोषणा की कि भारतीय महिला टीम इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेलेगी. सीएसए ने कहा कि टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में खेला जाएगा. वनडे मैच नौ से 15 दिसंबर तक पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन में खेले जाएंगे. सीएसए ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (आईडब्ल्यूसी) की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भारत का सामना करेगी. श्रृंखला का पहला मैच पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल और न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा.'

बयान के अनुसार, 'भारतीय टीम के इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाने वाला एक टेस्ट मैच भी शामिल होगा. दोनों देशों के बीच यह चौथा टेस्ट मैच होगा.'

सीएसए ने इसके साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया 18 मार्च से 11 अप्रैल, 2027 तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इतने ही वनडे मैच और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18 से 23 मार्च तक किम्बरली, बेनोनी और कुगोम्पो सिटी में जबकि वनडे मैच 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को गकेबरहा, पार्ल और डरबन में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया इस दौरे के आखिर में आठ से 11 अप्रैल तक जेबी मार्क्स ओवल में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा.

यह भी पढ़ें- World Record: 65 गेंद, नाबाद 111 रन, डेब्यू मैच में शतक जड़ते ही क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गईं फैनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com