विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने 'सुपर ओवर' से पहले चली चाल या LSG के आंख में झोंकी धूल? ऐसी उलझी लखनऊ की निकल ही नहीं पाई

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे के एक 'सुपर चाल' के बदौलत जीत हासिल करने में कामयाब रही, जो कुछ इस प्रकार है-

अजिंक्य रहाणे ने 'सुपर ओवर' से पहले चली चाल या LSG के आंख में झोंकी धूल? ऐसी उलझी लखनऊ की निकल ही नहीं पाई
अजिंक्य रहाणे ने चली 'सुपर चाल'

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां केकेआर की टीम अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के एक 'सुपर चाल' के बदौलत जीत हासिल करने में कामयाब रही. 37 वर्षीय स्टार की तरफ से यह आईडिया 'सुपर ओवर' से ठीक पहले देखने को मिला. एलएसजी के बल्लेबाज जब मैदान में उतने की तैयारी कर रहे थे. ठीक उससे पहले रहाणे को बॉलिंग एंड पर टीम के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) के साथ चर्चा करते हुए देखा गया. उनके बातचीत से साफ नजर आ रहा था कि केकेआर की तरफ से 'सुपर ओवर' में गेंदबाजी की जिम्मेदारी कार्तिक संभालेंगे. मगर ज्यों ही मैदान में एडन मार्करम और निकोलस पूरन की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरी. उन्होंने पूरा प्लान ही चेंज कर दिया और गेंदबाजी की जिम्मेदारी सुनील नारायण को सौंप दी. 

नारायण से गेंदबाजी कराने का प्लान कर गया काम 

अजिंक्य रहाणे का सुनील नारायण से गेंदबाजी कराने का प्लान सक्सेसफुल रहा. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. उसके बाद क्रीज पर आए पंत ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेते हुए स्ट्राइक मार्करम को दिया. जहां मार्करम भी तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सीमा रेखा के पास रिंकू सिंह के हाथों लपके गए. मार्करम का कैच रोवमेन पॉवेल और रिंकू ने शानदार जुगलबंदी दिखाते हुए पकड़ा. 

केकेआर को मिली जीत

अजिंक्य रहाणे के इस 'सुपर चाल' का नतीजा ये रहा कि 'सुपर ओवर' में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी की टीम महज एक रनों पर ही सिमट गई. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले दो रनों के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने पह ही गेंद पर चौका लगाते हुए प्राप्त कर लिया. ये विजयी चौका रिंकू सिंह ने लगाया. 

यह भी पढ़ें- 'अरे भैया नहीं ब्रदर', रिंकू ने मां और बहन को वीडियो कॉल कर सुनील नारायण से मिलवाया, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com