अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ दिनों बाद ही भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के पहले एडिशन में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ करार किया है. नीदरलैंड की इस फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को रहाणे की साइनिंग की घोषणा की. टूर्नामेंट के शुरुआती संस्करण की तैयारियों में लगी एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया जिसके पास काफी इंटरनेशनल अनुभव है. रहाणे, जो अपने शांत स्वभाव और लीडरशिप क्वालिटी के लिए बहुत जाने जाते हैं, ने सभी फॉर्मेट में 190 से ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
रहाणे हर मुश्किल के बावजूद मौके का फ़ायदा उठाने के लिए जाने जाते हैं, और उन्हें आज भी 2020-21 में भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से जीत दिलाने के लिए याद किया जाता है. इस सीरीज के दौरान भारत के अधिकतर खिलाड़ी चोटिल थे और टीम पहली इलेवन नहीं के साथ मैदान पर नहीं उतरी थी. एडिलेड में 36 रन पर भारतीय टीम ऑल-आउट हो गई थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में इस बल्लेबाज ने शतक जड़ा था.
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग से जुड़ने पर रहाणे ने कहा,"क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खिलाड़ियों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे खेल को जितना पाया है, उससे ज़्यादा मज़बूत होकर छोड़ें. यूरोप एक रोमांचक दौर में जा रहा है और इसमें क्रिकेट के सबसे अच्छे इलाकों में से एक बनने की क्षमता है."
उन्होंने आगे कहा,"एम्सटर्डम फ्लेम्स के बारे में जिस बात ने मुझे इम्प्रेस किया, वह है कुछ ऐसा काम का बनाने का मकसद जो मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह लंबे समय तक चलने वाला असर डाले. मैं मैनेजमेंट के साथ मिलकर एक सफल फ्रेंचाइजी बनाने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने और पूरे यूरोप में क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं."
एम्स्टर्डम फ्लेम्स के को-फाउंडर और चीफ क्रिकेट ऑफिसर स्टीव वॉ ने भी भारत के पूर्व कप्तान को टीम में लाने पर खुशी जताई. वॉ ने कहा,"अजिंक्य रहाणे में वह सब कुछ है जो आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर में चाहते हैं- स्किल, लचीलापन, विनम्रता और लीडरशिप. अपने पूरे करियर में, उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बहुत सम्मान कमाया है, न सिर्फ अपने परफॉर्मेंस के लिए बल्कि मैदान पर और मैदान के बाहर जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया है, उसके लिए भी." ETPL के को-ओनर अभिषेक बच्चन ने भी इस साइनिंग का स्वागत किया और रहाणे के आने को एम्स्टर्डम फ्लेम्स और टूर्नामेंट दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण पल बताया.
यह भी पढ़ें: 'कैच द ग्रेनेड'' : फील्फिंग कोच शुभदीप घोष ने आते ही सेट कर दिया नया नियम, अब बचना मुश्किल!
यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच इस दिग्गज के नाम है सर्वाधिक विकेट, टॉप-5 में चार भारतीय काबिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं