अगर आप एक स्टूडेंट हैं और फ्लाइट से लगातार सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस का छात्रों के लिए शानदार ऑफर दिया है, जिसमें उन्हें खास डिस्काउंट ऑफर और एक्स्ट्रा चेक-इन बैगेज अलाउंस दिया जा रहा है. इस ऑफर का फायदा उठाकर छात्र विदेश की यात्रा कर सकते हैं. ये उन छात्रों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, जो किसी दूसरे देश में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं और साल में दो से तीन बार उन्हें परिवार से मिलने भारत आना पड़ता है. आइए जानते हैं कि छात्र कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
टिकट पर मिलेगी इतनी छूट
छात्रों को बेस फेयर पर 10% डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा 25 किलो बैगेज की छूट दी गई है. सामान्य यात्रियों के लिए ये 15 किलो होता है, लेकिन छात्रों को बिना कोई पैसे खर्च किए 25 किलो तक का बैगेज ले जाने की इजाजत होगी. इतना ही नहीं छात्र हमेशा की तरह 7 किलो तक का केबिन हैंड बैगेज भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं.
कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा?
छात्रों को दिया गया ये ऑफर केवल एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट airindiaexpress.com या उनके मोबाइल ऐप के जरिए बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा. बुकिंग करते हुए छात्रों को स्टूडेंट कैटेगरी का ऑप्शन चुनना होगा. इसके लिए वैध कॉलेज या स्कूल आईडी दिखानी जरूरी होगी. चेकइन के दौरान इसे देखा जाएगा.
पेरेंट्स को मिलेगी बड़ी राहत
एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस खास ऑफर से उन पेरेंट्स को काफी ज्यादा राहत मिलेगी, जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेज रहे हैं. हाल ही में एडमिशन प्रोसेस पूरा हुआ है और छात्र दूसरे शहरों में ट्रैवल कर रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान टिकट थोड़ी सस्ती मिलना और बैगेज में छूट जैसी सुविधा काफी मददगार साबित होगी. छात्रों के पास किताबें, उनके कपड़े और बाकी जरूरी सामान होता है. ऐसे में बैगेज में मिलने वाली छूट किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, natboard.edu.in पर जाकर करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं