विज्ञापन

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? ईशान के भी जानें दिल की बात

Kolkata Knight Riders Captain Ajinkya Rahane Statement After Winning Toss: अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतने के बाद कहा यहां की पिच पर इतनी घास नहीं होती है. बारिश हुई है. जिसकी वजह से हमने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया है.

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? ईशान के भी जानें दिल की बात
Ajinkya Rahane

Kolkata Knight Riders Captain Ajinkya Rahane Statement After Winning Toss: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. टीम में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है. मगर कुछ सकारात्मक चीजें भी निकलकर सामने आई हैं. यहां की पिच पर इतनी घास नहीं होती है. बारिश हुई है. जिसकी वजह से हमने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया है. मुझे नहीं लगता है कि मैच के दौरान ओस का ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है. ग्रीन अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है वह जल्द ही गेंदबाजी करना प्रारंभ कर देंगे. आज के मुकाबले में हम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं. जिनके साथ हम पिछले मुकाबले में उतरे थे.

टॉस गंवाने के बाद ईशान किशन का बयान 

टॉस गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी. इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. शिवांग कुमार की वापसी हुई है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं.'

आज के मुकाबले के लिए हैदराबाद और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट और डेविड पेन.

एसआरएच इम्पैक्ट सब: हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टन, आर स्मरण और साकिब हुसैन.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन,, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी और कार्तिक त्यागी.

केकेआर इम्पैक्ट सब: फिन ऐलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे और रोवमैन पॉवेल.

यह भी पढ़ें- 25 करोड़ी खिलाड़ी के भय में है SRH! तीन मुकाबलों में ठोके हैं 201 रन, एक बार भी नहीं हुआ है आउट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com