Yuzvendra Chahal Caught Vaping: आईपीएल 2026 में वेपिंग एक बार फिर चर्चा में है. पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग टीम के ड्रेसिंग रूम में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीते कैमरे पर कैद हुए थे, तो वहीं अब पंजाब किंग्स के स्पिनर यजुवेंद्र चहल कैमरे पर वेपिंग करते पकड़े गए हैं. चहल कथित तौर पर फ्लाइट के अंदर ई सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अर्शदीप सिंह के व्लॉग से स्क्रीनशॉट और क्लिप शेयर करके दावा किया कि चहल पंजाब किंग्स टीम के साथ अहमदाबाद से हैदराबाद जाते समय वेप का इस्तेमाल कर रहे थे.
सोशल मीडिया यूजर्स ने आगे दावा किया कि व्लॉग के ओरिजिनल वर्जन को बाद में एडिट और छोटा कर दिया गया ताकि अनुभवी स्पिनर वाले हिस्सों को क्रॉप किया जा सके. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. फिलहाल खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
Look at Yuzvendra Chahal, man. He was risking everyone's safety by vaping an e-cigarette inside the flight while Shashank Singh and other Punjab Kings players were around him. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) May 7, 2026
This is totally unacceptable and highly risky for everyone. Such behavior violates flight safety… pic.twitter.com/YnXlPmPhjr
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,"युजवेंद्र चहल को देखो, यार. वह फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट पीकर सबकी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं, जबकि शशांक सिंह और पंजाब किंग्स के दूसरे खिलाड़ी उसके आस-पास थे." "यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसने सभी भी जान को खतरे में डाला."
🚨 Yuzi Chahal was found vaping on plane
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 7, 2026
As per CISF rulebook, vaping, e-cigarettes, and smoking are not allowed onboard.
But clearly, rules are applied differently, with celebrities allowed to vape inside the aircraft. pic.twitter.com/3Fu13OHrFs
बता दें, रियान पराग को वेपिंड कांड के लिए आईसीसी एक्शन का सामना करना पड़ा था. बोर्ड ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी दिया गया था. आईपीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पराग ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने की बात मान ली है, जिसमें 'ऐसा व्यवहार जिससे खेल की बदनामी हो' शामिल है.
जबकि भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL मैच के दौरान रियान पराग के वेपिंग वाले मामले को ऐसी चीज़ बताया जिससे बचा जा सकता था, और युवा खिलाड़ियों से पब्लिक जगहों पर अपने कामों का ध्यान रखने की अपील की.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से ऐसी स्थिति है जिससे बचा जा सकता था. मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी ऐसी चीजों में न फंसें. मैं वास्तव में एक युवा खिलाड़ी के लिए ऐसा नहीं चाहता, और यह थोड़ा सेंसिटिव भी है." उन्होंने कहा,"कभी-कभी ऐसा होता है कि यह एक निजी पसंद होती है, लेकिन आपकी निजी पसंद आपके निजी जगह पर होनी चाहिए. अगर आप यह सब सार्वजनिक जगह में करते हैं, तो इससे बहुत आसानी से बचा जा सकता है. मैं बस इतना कहूंगा. एक बड़े भाई के तौर पर यह मेरी छोटी सी सलाह है."
अश्विन ने कहा,"इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता. आप जो भी करें, अपने निजी जगह पर करें, क्योंकि आप एक फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं. आप शायद कई क्रिकेटरों, कई युवाओं, कई युवा भारतीयों और दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. इसलिए कुछ जिम्मेदारी भी है."
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: क्यों शिफ्ट हुआ आईपीएल का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद, बीसीसीआई सचिव ने दी सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं