IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुभारंभ से ठीक दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और आईपीएल 2024 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हार्दिक पंड्या बेहद चर्चित कप्तानी बदलाव के बाद इस सीजन में दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने आए. मुंबई इंडियंस (MI) के नए कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Mumbai Indians Captain) का टीम के प्रैक्टिश सेशन के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Hardik Pandya Hug Rohit Sharma) को गले लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई क्लिप में हार्दिक को रोहित के पास पहुंचते और उन्हें गले लगाते हुए देखा जा सकता है. बाद में छोटी क्लिप में दोनों खिलाड़ियों को एक साथ कुछ मजेदार पल बिताते हुए दिखाया गया है.
𝟰𝟱 🫂 𝟯𝟯#OneFamily #MumbaiIndians | @hardikpandya7 @ImRo45 pic.twitter.com/eyKSq7WwCV
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 20, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक पंड्या ने रोहित को लेकर कहा
कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब भी उन्हें जरूरत महसूस होगी रोहित का हाथ उनके कंधे पर होगा. उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं, जिससे मुझे मदद मिलती है, इस टीम ने जो हासिल किया है, वह उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मैं इसे आगे बढ़ा रहा हूं. मैंने पूरा करियर उनके नेतृत्व में खेला और मुझे पता है कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर रहेगा". पंड्या से पूछा गया कि क्या उन्हें रोहित के साथ नेतृत्व में बदलाव पर चर्चा करने का मौका मिला है और भारत के हरफनमौला खिलाड़ी का स्पष्ट जवाब था.
हार्दिक ने कार्यक्रम में कहा, "हां और नहीं. मुझे रोहित से बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि वह दौरे पर हैं. जब वह टीम के साथ जुड़ेंगे तो मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा." पंड्या ने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी द्वारा आगामी सीज़न से पहले घोषित किए गए अप्रत्याशित नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद रोहित आईपीएल के दौरान उनके लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे. "यह कुछ अलग नहीं होगा, वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे. इस टीम ने जो हासिल किया है, वह उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मुझे बस इसे आगे बढ़ाना है. मेरे कंधों पर उनका हाथ रहेगा." पंड्या ने मीडिया से बातचीत में कहा.
जब उनसे रोहित को हटाए जाने पर प्रशंसकों की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम प्रशंसकों का सम्मान करते हैं लेकिन हम खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जो जरूरी है उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं. मैं नियंत्रणीय चीजों पर ध्यान केंद्रित करता हूं, प्रशंसकों को हर अधिकार है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं