विज्ञापन

आखिरकार किस वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? करीब चार साल बाद बेटे जैक्सन ने किया हैरतअंगेज दावा

Shane Ware's son big claim: शेन वॉर्न की मौत के करीब चार साल अब अब उनके बेटे का यह दावा करना काफी चौंकाने वाला है. ददेखना होगा कि यह बात कहां तक जाती है

आखिरकार किस वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? करीब चार साल बाद बेटे जैक्सन ने किया हैरतअंगेज दावा
दिवंगत शेन वॉर्न और उनके बेटे जैक्सन
X: social media

कुछ साल पहले जब महान स्पिन शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत ने क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया था. किसी को इस खबर पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ था कि कैसे एकदम स्वस्थ और इतनी कम उम्र में वॉर्न कैसे दुनिया से चले गए. बहरहाल, अब दिग्गज स्पिनर की मौत के करीब चार साल बाद उनके भाई बेटे ने हैरतअंगेज बयान दिया है. जैक्सन ने दावा करते हुए कहा,'महान दिग्गज स्पिनर का निधन संभवत: तीन या चार ली गई कोविड वैक्सीन की वजह से हुआ. वॉर्न को काम के लिए इसे जबरन लेने पर मजबूर किया गया. ‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट' पर बात करते हुए जैक्सन ने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि उनके पिता को पहले से कुछ अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं.  वॉर्न की 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी.

बेटे जैक्सन ने कहा, 'मुझे निश्चित रूप से लगता है कि इसमें (कोविड वैक्सीन) की भूमिका थी. मुझे नहीं लगता कि अब ये कहना भी कोई विवादित बात है. भले ही पापा को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही हो, लेकिन मुझे लगता है कि इसने उसे बिल्कुल सतह पर ला दिया. यही एक चीज है जिससे मैं हमेशा जूझता रहा हूं.' 

उन्होंने कहा, 'वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद मेरी पहली प रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया. मैंने तुरंत कोविड और वैक्सीन को दोषी ठहराया. स्मृति सभा के दौरान भी मैं मुश्किल से अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को रोक पाया.' जैक्सन बोले, 'शायद ये समझदारी ही थी कि मैंने ऐसा नहीं किया. अगर मैं करता तो आज बहुत अलग स्थिति में होता, लेकिन उस वक्त मैं ऐसा ही महसूस कर रहा था.हां, इससे पहले भी बहुत लोग दिल के दौरे से मर रहे थे. लेकिन पापा ठीक थे. मुझे लगता है कि उन्होंने तीन या चार (वैक्सीन डोज) ली थीं. वे उन्हें लेना नहीं चाहते थे, लेकिन काम के लिए उन्हें मजबूर किया गया. जैसे बाकी सभी लोगों को किया गया.' 

वॉर्न के बेटे ने कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि इसके बारे में ज्यादा न सोचूं, क्योंकि ऐसा करने से गुस्सा पनपता है. और वह गुस्सा किसी के लिए अच्छा नहीं है.'  अपने पिता की जीवनशैली के बारे में बताते हुए जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब के बावजूद उनकी दिनचर्या अपेक्षाकृत स्वस्थ थी. उन्होंने कहा, 'पापा उस वक्त स्वस्थ थे, खुश थे. वे काफी समय बाद सबसे अच्छे दिख रहे थे. हां, वे सिगरेट पीते थे और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 की उम्र में भी बहुत से लोग पापा से कहीं ज्यादा धूम्रपान और शराब करते हैं.' वॉर्न ने अपनी मौत से कुछ महीने पहले 2021 में इंग्लैंड में द हंड्रेड इवेंट के दौरान अपने कोचिंग कार्यकाल के समय कोविड संक्रमण भी झेला था, हालांकि, उनकी अचानक हुई मौत से पहले उन्हें किसी बड़ी बीमारी से जूझते हुए नहीं जाना जाता था.

यह भी पढ़ें:  जब इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ था शेन वॉर्न का नाम, वर्ल्ड क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने थे पहले गेंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com