Adam Zampa record ini T20I: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के 24वें मैच में एडम जंपा ने नामीबिया (Australia vs Namibia) के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है. एडम जंपा टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं. एडम जंपा के लिए यह उनके इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कारनामा है. बता दें कि उनसे पहले किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में जंपा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए. इसी दौरान उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. इसके अलावा Adam Zampa टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.
बता दें कि जंपा के बाद T20I में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया की ओऱ से मिचेल स्टार्क ने लिया है. स्टार्क ने 75 विकेट अबतक लेने में सफल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जंपा ने 83 मैच में इस कारनामें को पूरा करने में सफल रहे हैं. वैसे, इस समय टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट टिम साउदी के नाम है. साउदी ने 157 विकेट अबतक चटकाए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वही, नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की बात की जाए तो पूरी नामीबिया की टीम केवल 72 रन बनाकर आउट हो गई. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जंपा के 4 विकेट के अलावा जोश हेजलवुड 2, मार्कस स्टोइनिस 2 और पैट कमिंस और नाथन एलिस 1-1 विकेट लेने में सफल रहे हैं.
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): निकोलास डेविन, माइकल वैन लिंगेन, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं