ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच का बैन लगा दिया है. बिग बैश लीग 2020 (Big Bash League 2020) में विरोधी खिलाड़ी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उनपर यह कार्यवाई की गई है. एक मैच के बैन के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जंपा पर 2500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सिडनी थंडर्स के बल्लेबाज कॉलुम फर्ग्युसन ने उनकी गेंद पर कट शॉट खेला जिसके बाद जंपा ने बल्लेबाज को अपशब्द कहे, स्पिनर के द्वारा कहे गए शब्द को स्टंप माइक ने कैद कर लिया, जिसके बाद उनके ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला लिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जंपा को लेवल 1 का दोषी पाया और उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया.
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
बैन होने के कारण जंपा अब 2 जनवरी को होबार्ट हेरीकेंस के खिलाफ मैच को नहीं खेल पाएंगे. अबतक बिग बैश लीग (BBL 2020) में जंपा ने 7 विकेट चटकाए हैं. बीबीएल में जंपा मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेल रहे हैं. बता दें कि आईपीएल में एडम जंपा आरसीबी की टीम (RCB) की ओर से खेलते हैं.
टूटे हुए अंगूठे के साथ खेला यह गेंदबाज, 49 ओवर की गेंदबाजी कर टीम को जिताया, लोगों ने सलामी ठोकी
हाल के समय में इस लेग स्पिनर ने अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया है. भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में एडम जंपा ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 3 विकेट लिए थे तो वहीं वनडे सीरीज में 4 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं